Published On : Thu, Oct 20th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: सियासत की शिकार , ग्रामीण अस्पताल का आखिरकार हो गया विधिवत लोकार्पण

Advertisement
4 मर्तबा टल चुक था है उद्घाटन , रावनवाड़ी PHC इमारत खुलने पर ग्रामीणों ने जताई खुशी

गोंदिया गत 1 वर्ष से उद्घाटन के प्रतीक्षा की राह देख रही गोंदिया तहसील के रावणवाड़ी उप स्वास्थ्य केंद्र की इमारत का आखिरकार 19 अक्टूबर को विधिवत उद्घाटन हो ही गया।

बता दें कि 5 करोड़ की लागत से निर्मित 50 बिस्तर वाले इस ग्रामीण अस्पताल का उद्घाटन महाराष्ट्र राज्य के महसूल , पशु संवर्धन व दुग्ध विकास मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटील के हस्ते बुधवार 19 अक्टूबर को होना था लेकिन अचानक मंत्री महोदय का गोंदिया दौरा रद्द होने की खबर आई लेकिन किसी जनहितार्थ काम को नहीं रोका जाए ऐसे आदेश पालकमंत्री मुनगंटीवार द्वारा दिए जाने के बाद इस ग्रामीण अस्पताल के विधिवत उद्घाटन का निर्णय लिया गया तथा मुंबई में बैठे जिला परिषद के अध्यक्ष पंकज राहंगडाले ने जिला परिषद उपाध्यक्ष यशवंत गणवीर को पावर दिया और स्वास्थ्य विभाग के सभापति यशवंत गणवीर तथा समाज कल्याण विभाग की सभापति पूजा अखिलेश सेठ और बांधकाम विभाग के सभापति संजय टेंभरे के हस्ते इस स्वास्थ्य इमारत का समारोह पूर्वक विधिवत लोकार्पण हो गया।

इस अवसर पर उद्घाटन समारोह दौरान जिला स्वास्थ्य विभाग के सभी डॉक्टर्स , अस्पताल स्टाफ , वैद्यकीय अधिकारी डॉ वेदप्रकाश चौरागड़े सहित ग्रामीण जनता बड़ी संख्या में मौजूद थी।

गौरतलब है कि 1963 में बनी पीएचसी जर्जर होने से इसे तोड़ने का निर्णय लिया गया तथा 14 फरवरी 2019 को इसका भूमि पूजन तब के विधायक गोपालदास अग्रवाल द्वारा किया गया था जिसके बाद आचार संहिता लागू हो गई।

Advertisement

यह स्वास्थ्य इमारत एक हेक्टर अर्थात ढाई एकड़ जमीन पर है जिसमें 18000 स्क्वायर फीट पर इस नई बिल्डिंग का निर्माण किया गया है , यहां 50 बिस्तरों के लिए 4 हाल , 2 ऑपरेशन थिएटर , 2 लेबर रूम और क्वार्टर्स बनाए गए हैं।

जिसमें अब डिलीवरी पेशेंट और गंभीर मरीजों का उपचार किया जाएगा तथा रावणवाड़ी और आसपास के सभी गांवों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध होगी और गर्भवती महिलाओं को प्रसुती हेतु गोंदिया जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी ‌।
यह इमारत गत 1 साल से उद्घाटन के प्रतीक्षा में थी , पहले पालक मंत्री नवाब मलिक के हाथों होना था लेकिन वो जेल यात्रा पर चले गए।

फिर पालक मंत्री प्राजक्त तनपुरे आए लेकिन इसी दौरान राज्यसभा का चुनाव लग गया , फिर कहा गया इसका उद्घाटन सांसद प्रफुल्ल पटेल करेंगे लेकिन वह भी समय नहीं निकाल सके इसी बीच महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन के बाद पालक मंत्री सुधीर मुनगंटीवार आए , 10 अक्टूबर उद्घाटन की पत्रिका भी बट चुकी थी और लोकार्पण का मंच भी सजा था लेकिन मुलायम सिंह यादव के मृत्यु के वजह से राष्ट्रीय शोक के चलते सारे उद्घाटन कार्यक्रम रद्द कर दिए गए।

इस तरह 4 मर्तबा उद्घाटन कार्यक्रम टलने के बाद आखिरकार 19 अक्टूबर बुधवार को इस शासकीय स्वास्थ्य केंद्र का आखिरकार विधिवत उद्घाटन हो गया।

बता दें कि इस उद्घाटन के मौके पर सांसदों , विधायकों और पूर्व विधायकों को निमंत्रण पत्र भी भेजा गया था लेकिन जो पहुंचे वो पहुंचे , जो नहीं पहुंचे वह नहीं पहुंचे ।

लोकार्पण समारोह शासकीय स्तर पर ऑफिशियल था इसलिए उद्घाटन समारोह में जितने लोग उपस्थित हुए उन्हीं जिला परिषद सभापतियों के हाथों विधीवत संपन्न हो गया।

गौरतलब है कि रावनवाड़ी उप स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन हो जाने के बाद इलाके की ग्रामीण जनता ने बेहद खुशी जाहिर की हैं।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.