Published On : Thu, Jun 10th, 2021

गोंदिया: रबी धान खरीदी से हटाई गई ‘अन्यायकारक शर्त ‘

Advertisement

विधायक परिणय फुके ने तीव्र आंदोलन का इशारा दिया था , राज्य सरकार झुकी

गोंदिया। महाराष्ट्र की महाविकास आघाड़ी सरकार द्वारा विपणन सीजन के तहत रबी धान खरीदी हेतु 31 मई 2021 तक ऑनलाइन पंजीकरण की मर्यादा दी थी, वहीं 19 मई के इस आदेश पत्र में राज्य सरकार द्वारा पंजीकृत किसानों द्वारा धान की खरीद बाध्यकारी नहीं होंगी ऐसा स्पष्ट उल्लेख किया था।

Gold Rate
July 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,34,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,25,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

राज्य सरकार के इस धान खरीदी बंधनकारक नहीं वाले आदेश से रबी धान खरीदी को लेकर किसान चिंतित थे।
गोदामों की व्यवस्था न होने, धान खरीदी शुरू ना होने तथा किसानों का रबी धान खरीदी न होने पर राज्य के पूर्व मंत्री तथा भंडारा-गोंदिया विधान परिषद क्षेत्र के विधायक डॉ. परिणय फुके ने इस गंभीर किसानों के मामले पर 1 जून को मुंबई मंत्रालय में अन्न व नागरी आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल से भेंट कर इस किसानों पर अन्यायकारक शर्त के आदेश को त्वरित रद्द करने की मांग का निवेदन दिया था, साथ ही सरकार द्वारा इस आदेश को रद्द न करने पर तीव्र आंदोलन का ईशारा भी दिया था।

उस भेंट दौरान अन्न व नागरी आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल ने त्वरित ही अधिकारियों के साथ बैठक लेकर इस निर्णय पर रुख स्पष्ट करने की सहमति दर्शायी थी।

Advertisement

इस भेंट के बाद राज्य सरकार ने 2 जून 21 को यू टर्न लेते हुए नया आदेश जारी किया है, जिसमें सरकार ने पंजीकृत किसानों से रबी धान खरीदी बाध्यकारी नहीं होगी वाली शर्त हटा दी है, तथा अब केंद्र सरकार द्वारा दी गई मर्यादा के तहत किसानों से धान खरीदी किये जाने का पत्र जारी किया है।

विधायक डॉ. फुके ने कहा,
2 जून को अन्न व नागरी आपूर्ति विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत कहा गया है कि केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत लक्ष्य के भीतर धान की खरीद राज्य सरकार के लिए बाध्यकारी है। विपणन सत्र 2020-21 (रबी) के लिए धान की खरीद केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य के आधार पर की जाएगी।
पत्र में लिखा है कि इसके बाद भी पंजीकृत किसानों का धान रह जाता है तो केंद्र सरकार की पूर्व अनुमति से राज्य सरकार धान की खरीदी करेगी।

विधायक डॉ. परिणय फुके द्वारा किसानों की ज्वलंत व गंभीर समस्या का संज्ञान लेकर राज्य सरकार को दिए निवेदन व आंदोलन के इशारे का प्रतिफल है कि राज्य सरकार को वो तुगलकी फरमान रद्द कर नया आदेश जारी करना पड़ा।
उस आदेश के रद्द होने पर धान उत्पादक किसानों ने विधायक फुके का आभार मानकर खुशी जाहिर की।

Advertisement
पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews #paperleak #news

पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews...

नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews #newsupdate #mobile

नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews...

हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate

हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate

नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews

नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews

उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray  #nagpurnews #news #shivsenaubt

उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray #nagpurnews #news...

सात किलो गांजा, तीन आरोपी गिरफ्तार

सात किलो गांजा, तीन आरोपी गिरफ्तार

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges