Published On : Sat, Aug 28th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: ऊर्जा मंत्री के हस्ते भूमिगत विद्युत लाइन उद्घाटित

Advertisement

कृषि पंप विद्युत कनेक्शन के प्रकरणों का जल्द होने का निराकरण- नितिन राऊत

गोंदिया। राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि व औद्योगिक विकास को गति मिल रही है है। बेरोजगारों को रोजगार दिलाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में उद्योग स्थापित करने हेतु बिजली की आवश्यकता होती है। जिले के नागरिकों की बिजली आपूर्ति को लेकर अनेक समस्याएं दिखायी दे रही है इसलिए गोंदिया जिले में बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता को बढ़ाया जाए, एैसे निर्देश आज 28 अगस्त शनिवार को गोंदिया जिले के दौरे पर आए उर्जा मंत्री डॉ. नितीन राऊत ने एन.एम.डी. कॉलेज के सभागृह में आयोजित समीक्षा बैठक में संबंधित अधिकारियों को दिए।

उन्होंने आगे कहा- कृषि पंप विद्युत कनेक्शन नीति-2020 के अंतर्गत आवेदकों के कृषि पंप विद्युत कनेक्शन के प्रकरणों का निराकरण जल्द से जल्द किया जाए।

डॉ. आंबेडकर जीवन प्रकाश योजना के लाभार्थियों को लाभ देने के साथ-साथ उचित नियोजन करते हुए इस बात पर ध्यान दिया जाए कि, जिले के उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति कैसे सुचारू रूप से उपलब्ध करायी जाए।

Advertisement

भंडारा जैसी बिजली शार्ट सर्किट के घटना की पुर्नावृत्ति ना हो तद्हेतु जल्द से जल्द सभी सरकारी कार्यालयों का फायर ऑडिट कराया जाए, एैसे निर्देश भी उर्जा मंत्री ने दिए।

बैठक में उपस्थित विधायक सहसेराम कोरोटे ने ककोड़ी में विद्युत वितरण का सब स्टेशन स्थापित करने की मांग करते कहा- कि, सब स्टेशन से क्षेत्र के लोगों की बिजली आपूर्ति की समस्या को कम करने में मदद होगी, इसके लिए आदिवासी विकास मंत्रालय से निधि उपलब्ध करायी जाए तथा उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान किए बगैर परस्पर विपरीत जवाब देने वाले बिजली वितरण विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई किए जाने की मांग भी उन्होंने मंत्री महोदय से की।

प्रस्तावना रखते हुए अधीक्षक अभियंता सम्राट वाघमारे ने विद्युत विभाग द्वारा गोंदिया जिले में चलायी जाने वाली एकात्मिक उर्जा विकास योजना, दिनदयाल उपाध्याय ग्रामज्योति योजना, पूर्व विदर्भ योजना, कृषि पंप उच्च दाब वितरण प्रणाली योजना, मुख्यमंत्री सौर कृषि पंप योजना, कृषि पंप बिजली कनेक्शन नीति-2020 योजना, मुख्यमंत्री सौर कृषि वाहिनी योजना आदि योजनाओं की कम्प्यूटर सिस्टम के माध्यम से प्रजेंटेशन के द्वारा विस्तृत जानकारी उर्जा मंत्री डॉ. राऊत को दी।

इस अवसर पर मनोहरभाई कॉलोनी में उर्जा मंत्री डॉ. नितीन राऊत के हस्ते अंडर ग्राऊंड लो वोल्टेज बिजली लाइन का उद्घाटन किया गया।
यह भूमिगत विद्युत लाईन 4 किमी तक रहेगी जिसका लाभ क्षेत्र के उपभोक्ताओं को मिलेगा। भविष्य में संपूर्ण गोंदिया शहर में भूमिगत विद्युत लाइन का निर्माण किया जाएगा, एैसा आश्‍वासन उर्जा मंत्री ने दिया।

समीक्षा बैठक में विधायक सहेसराम कोरोटे, महावितरण के प्रादेशिक संचालक सुहास रंगारी, मुख्य अभियंता गोंदिया श्री वासनिक, अधिक्षक अभियंता सम्राट वाघमारे, राजेश नाईक (भंडारा), कार्यकारी अभियंता वानखेड़े, फुलझेले, महापारेषण के अधीक्षक अभियंता अने, महावितरण अभियंता आनंद जैन, जनसंपर्क अधिकारी अविनाश साखरे आदि प्रमुखता से उपस्थित थे।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.