Published On : Thu, Jul 1st, 2021

गोंदिया: पकड़े गए दो शातिर चोर , घरफोड़ी की 4 वारदातों का पर्दाफाश

Advertisement

4 एलईडी टीवी, होम थिएटर सहित बेशकीमती सामान बरामद

गोंदिया: गोंदिया शहर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 एैसे शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है जो चोरी के लिए हर बार अलग-अलग तरीकों का इस्तेमाल करते हुए कानून व्यवस्था को चुनौती दे रहे थे।

पूछताछ में आरोपियों ने अब तक 4 चोरी के गुनाह कबूल किए हैं जिनके कब्जे से पुलिस ने चोरी किया गया सामान बरामद करते हुए घटनाओं का पर्दाफाश किया है।

विशेष उल्लेखनीय है कि, शहर सहित जिले में लगातार बढ़ रही चोरी, घरफोड़ी जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु जिला पुलिस अधीक्षक विश्‍व पानसरे ने गश्त तेज कर अपराधियों की धरपकड़ के निर्देश समस्त थाना प्रभारियों को जारी किए है।

Advertisement

इसी बीच शहर के कुंभारटोली निवासी फिर्यादी राज सुधीर घरडे यह 24 जून को घर को ताला लगाकर अपने पिता के इलाज के लिए नागपुर गए हुए थे तथा 25 जून को जब वे वापस लौटे तो मकान के दरवाजे का ताला टूटा पाया।

घर के भीतर का सामान बिखरा पड़ा था तथा एलईडी टीवी, होम थिएटर, स्पीकर्स तथा 15 हजार रूपये नगद रकम सहित कुल 39 हजार का माल नदारद देखा। चोरी की बात संज्ञान में आते ही फिर्यादी ने शहर थाने पहुंच अ.क्र. 449/2021 के भादंवि 454, 457, 380 के तहत अपराध दर्ज कराया।
मामले की जांच शुरू की गई इस दौरान गोपनीय जानकारी के आधार पर 2 युवकों को डिटेन किया गया।

पकड़े गए आरोपी राहूल उर्फ इमरान (24 रा. चंदखुरी जि. दुर्ग छ.ग ह.मु. गौतमनगर गोंदिया) तथा अनुज (19 रा. परमात्मा एकनगर सुर्याटोला गोंदिया) से कड़ाई से पूछताछ शुरू की गई जिसपर आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर दिया, इसके साथ ही शहर के अन्य 3 स्थानों पर भी चोरी का गुनाह कबूल किया।

आरोपियों के पास से 4 एलईडी टीवी, होम थिएटर, स्पीकर्स, 2 इलेक्ट्रिकल मोटर, कांच के बर्तन, वजन तौलने की मशीन, टाटा स्काय सेटअप बॉक्स सहित कुल 98 हजार 200 रूपये का माल बरामद किया गया। इस तरह शहर में घटित चोरी के कुल 4 मामलों से पर्दाफाश हुआ है तथा और भी चोरियों का खुलासा होने की संभावना है।

उक्त कारर्र्वाई जिला पुलिस अधीक्षक विश्‍व पानसरे, अपर अधीक्षक अशोक बनकर, उपविभागीय पुलिस अधिकारी जगदीश पांडे के नेतृत्व में शहर थाना प्रभारी महेश बनसोडे, सपोनि सागर पाटिल, सपोनि संतोष सपाटे, सहायक उपनि. घनश्याम थेर, पो.ना. सुबोध बिसेन, ओमेश्‍वर मेश्राम, जागेश्‍वर उईके, संतोष बोपचे, प्रमोद चव्हान, योगेश बिसेन, सतिश शेंडे, दिपक रहांगडाले, संतोष भेंडारकर, पोसि छगन विठले, विकास वेदक आदि की ओर से की गई।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.