Published On : Tue, Feb 4th, 2020

गोंदिया : बंदूक के दम पर ढाई लाख के आभूषण लूटे

Advertisement

आधी रात हथियार लेकर घर में दाखिल हुआ नकाबपोश

जिले में अपराध सिर चढ़कर बोल रहा है , चोर -डकैत हथियारों के दम पर लूटपाट करते हुए पुलिस के सामने खुली चुनौती पेश कर रहे हैं।

Gold Rate
July 20 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 42,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,100 /-
Silver/Kg ₹ 2,20,400/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

ताजा मामला गोंदिया जिले के आमगांव तहसील के ग्राम बनगांव में 3 फरवरी के मध्य रात्री सामने आया है। पुलिस जांच अधिकारी सिंग ने घटित वारदात के संदर्भ में जानकारी देते बताया- पेशे से सरकारी कर्मचारी फरियादी भुवन दीनदयाल गिरी ( 52, बनगांव ) का परिवार रात्रि भोजन पश्चात घर में विश्राम कर रहा था

इसी बीच रात 11:45 बजे दरवाजे पर किसी ने आवाज देकर दस्तक दी ,फरियादी भुवन के बेटे ने दरवाजा खोला तो सामने खड़े नकाबपोश ने बंदूक जैसा हथियार तान दिया और घर में दाखिल होकर सोफे पर बैठ गया तथा समूचे परिवार को हथियार के दम पर डराते – धमकाते हुए घर में रखे जेवर और नकदी सामने लाकर रखने को कहा।

Advertisement

डेढ़ घंटे तक आरोपी घर में मौजूद रहा जिसपर डरे सहमे परिवार की महिला सदस्य ने तिजोरी से गहने निकाले और लाकर सौंप दिए ‌, इस तरह अज्ञात नकाबपोश डकैत यह 3 तोले का मंगलसूत्र , 13 ग्राम वजनी हार , 17 ग्राम वजनी स्वर्ण चैन , 4 अंगूठियां , 2 तोले का ब्रेसलेट इस प्रकार लगभग 10 तोले के आभूषण और 2000 नकदी लेकर फरार हो गया ।

फरियादी द्वारा थाने में आकर शिकायत दर्ज कराई गई, पुलिस ने फरार नकाबपोश के खिलाफ ढाई लाख रुपए की डकैती का जुर्म विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किया है मामले की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक संजय सिंग कर रहे हैं।

रवि आर्य

Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

बाइक से गिराकर किया वार, एक गिरफ्तार दो अन्य की तलाश #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #crimenews

बाइक से गिराकर किया वार, एक गिरफ्तार दो अन्य की तलाश #vidarbhanews...

प्रॉपर्टी विवाद में दामाद की पीट-पीटकर हत्या, ससुराल पक्ष के दो आरोपी गिरफ्तार

प्रॉपर्टी विवाद में दामाद की पीट-पीटकर हत्या, ससुराल पक्ष के दो आरोपी...

वणी में सोनम वांगचुक समर्थन में सर्वदलीय प्रदर्शन #vidarbhanews #wani #news #vidarbha #nagpurnews

वणी में सोनम वांगचुक समर्थन में सर्वदलीय प्रदर्शन #vidarbhanews #wani #news #vidarbha...

नीट पेपर लीक पर छात्रों का प्रदर्शन #vidarbhanews #nagpur #vidarbha #nagpurnews #nagpurtoday #news

नीट पेपर लीक पर छात्रों का प्रदर्शन #vidarbhanews #nagpur #vidarbha #nagpurnews #nagpurtoday...

वडेट्टीवार ने सदाभाऊ खोत पर बोला तीखा हमला #maharashtranews #mumbai #newsupdate #maharashtra

वडेट्टीवार ने सदाभाऊ खोत पर बोला तीखा हमला #maharashtranews #mumbai #newsupdate #maharashtra

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges