Published On : Sat, Aug 21st, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: ट्रांसपोर्ट कारोबारी की गोली मारकर हत्या , एक संदिग्ध पकड़ाया

Advertisement

गणेशनगर के सर्कस मैदान निकट आज सुबह घटी वारदात

गोंदिया: गोंदिया में बदमाशों के हौसले किस कदर बुलंद है इसकी ताजा मिसाल शनिवार 21 अगस्त सुबह 7:30 बजे एक बार फिर देखने को मिली जब गणेश नगर के सर्कस मैदान निकट एक ट्रांसपोर्ट कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

हमलावर बेखौफ वारदात को अंजाम देने के बाद हथियार (पिस्तौल) वहीं छोड़ फरार हो गए हैं अब पुलिस ने इस प्रकरण के संदर्भ में छोटा गोंदिया निवासी सतीश नामक एक युवक को डिटेन किया है साथ ही मामले की आपसी पुरानी रंजिश सहित कई एंगल से पुलिस छानबीन कर रही हैं।

हत्या की सनसनीखेज वारदात के बाद गणेश नगर इलाके में दहशत का माहौल है।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार वारदात दसखोली से दादा चौक ( गणेशनगर) जाने वाले मार्ग पर सर्कस मैदान के पीछे वाली रोड पर आज सुबह 7:30 के आसपास घटित हुई।

Advertisement

शहर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी अशोक बाबूलाल कौशिक ( 44 बालाजी मंदिर के सामने गणेशनगर ) यह रोज की तरह जिम जाने हेतु सुबह घर से निकले।
इसी दौरान सर्कस मैदान की सुनसान सड़क पार करते वक्त अज्ञात बदमाशों ने उसे गोली मार दी और आरोपी वहीं झाड़ियों में पिस्तौल फेंक मौके से भाग गए।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार – वारदात के तीन-चार दिन पहले मृतक अशोक कौशिक का एक युवक के साथ झगड़ा हुआ था , जिस पर उसे धमकी मिली थी।

घटना की जानकारी मिलते ही हमलावरों को दबोचने का प्रयास पुलिस द्वारा किया जा रहा है तथा सुराग तलाशने हेतु आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।


बहरहाल इस प्रकरण के संदर्भ में मृतक की पत्नी फरियादी रेखा अशोक कौशिक (40 गणेश नगर) के शिकायत पर गोंदिया शहर पुलिस में अज्ञातों के खिलाफ धारा 302 , सहकलम 3/27 भारतीय हथियार कायदा (आर्म एक्ट) का जुर्म दर्ज किया है मामले की आगे की जांच उपविभागीय पोलीस अधिकारी जगदीश पांडे कर रहे हैं।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.