Published On : Mon, Sep 9th, 2019

गोंदिया:एसडीओ वालस्कर तथा उपजिलाधिकारी धार्मिक का तबादला

Advertisement

चुनाव आयोग के निर्देश पर राजस्व मंत्रालय के उप सचिव ने जारी की ट्रांसफर सूची

गोंदिया: आगामी विधानसभा चुनाव के मुद्दे़जर इलेक्शन कमिशन के निर्देश पर महाराष्ट्र शासन ने राजस्व विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले की सूची जारी की है।

Gold Rate
July 08 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 44,200 /-
Gold 22 KT ₹ 1,33,800 /-
Silver/Kg ₹ 2,26,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

विशेष उल्लेखनीय है कि, महाराष्ट्र शासन के राजस्व व वनविभाग के उपसचिव द्वारा 7 सितबंर 2019 को जारी पत्र क्र. टीआरएफ-0819/प्र. क्र,.102/ई-2 के तहत चुनाव आयोग के डायरेक्शन मुताबिक 31 अक्टूबर 2019 तक जिन अधिकारियों को 3 वर्ष पूर्ण हो रहे है, एैसे अधिकारियों का तबादला एक स्थान से दूसरे स्थान पर करने के निर्देश दिए गए थे, जिस पर अमल करते हुए 10 वरिष्ठ अधिकारियों की पहली सूची डॉ. माधव वीर (उप सचिव- महाराष्ट्र शासन ) द्वारा जारी की गई है, जिसमें गोंदिया के एसडीओ वालसकर तथा निवासी उप जिलाधिकारी धार्मिक का तबादला एक स्थान से दूसरे स्थान पर कर दिया गया है ।

दुसरी तबादला सूची आज रात तक आएगी, जिसमें गोंदिया एसडीओ पद की जिम्मेदारी किसे मिलेगी? इस पर निगाहें लगी है।

Advertisement

गोंदिया के उपविभागीय अधिकारी अनंत वालस्कर का तबादला गड़चिरोली के उपजिलाधिकारी पद पर किया गया है। उसी प्रकार निवासी उपजिलाधिकारी (आरडीसी) पद पर नियुक्त हरिश धार्मिक का तबादला वर्धा जिले के तहसील आर्वी में उपविभागीय अधिकारी पद पर किया गया है।

ट्रांसफर आर्डर पर बात करते एसडीओ अनंत वालस्कर ने कहा- बदली होना तो अनिवार्य ही था, यह इलेक्शन कमिशन के डायरेक्शन मुताबिक मेंंडेटरी (अनिवार्य) है, इसे आप रूटिंग तबादला कह सकते है।

गौरतलब है कि, मार्च 2009 में अनंत वालस्कर इनकी नियुक्ति गोंदिया एसडीओ पद पर की गई थी, वे साढ़े चार वर्षो तक गोंदिया उपविभागीय अधिकारी पद का कार्यभार संभालते रहे, बाद में उनका तबादला आरडीसी पद पर किया गया। निवासी उपजिलाधिकारी का कार्यभार उन्होंने डेढ़ वर्ष तक संभाला तत्पश्‍चात 20 अक्टुबर 2016 को उन्हें गोंदिया एसडीओ पद की जिम्मेदारी पुनः दी गई।

लगभग साढ़े 10 वर्षो के कार्यकाल में श्री वालस्कर ने जनता के साथ सीधा संवाद कायम किया और लोकहित के कई अच्छे फैसले भी उनके द्वारा लिए गए।

विशेष उल्लेखनीय है कि, उनकी सेवानिवृत्ति ( रिटायरमेंट ) में 1 वर्ष 5 माह समय शेष बचा है।

रवि आर्य

Advertisement
5 मिनट का लोन बना ब्लैकमेलिंग का जाल #nagpurnews #crime #blackmail #fraud #playstore #application

5 मिनट का लोन बना ब्लैकमेलिंग का जाल #nagpurnews #crime #blackmail #fraud...

ओडिशा से नागपुर तक गांजा तस्करी का नेटवर्क बेनकाब ...#newsupdate #nagpurnews #breakingnews

ओडिशा से नागपुर तक गांजा तस्करी का नेटवर्क बेनकाब ...#newsupdate #nagpurnews #breakingnews

स्मार्ट मीटर हटाकर कार्यालय पहुंचे उपभोक्ता #smartmeterscam #electricity #bills #maharashtranews

स्मार्ट मीटर हटाकर कार्यालय पहुंचे उपभोक्ता #smartmeterscam #electricity #bills #maharashtranews

सोशल मीडिया पर नोटों की नुमाइश पड़ी भारी! #nagpurnews #crime #stolen #cash #newsupdate #socialmedia

सोशल मीडिया पर नोटों की नुमाइश पड़ी भारी! #nagpurnews #crime #stolen #cash...

NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 8 JULY 2026  #latestnews #newsupdate #topnews #top10 #maharashtranews

NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 8 JULY 2026 #latestnews...

ऑटो चालक निकला शातिर लुटेरा! #nagpurnews #crime #loot #autorikshaw #accusedarrested

ऑटो चालक निकला शातिर लुटेरा! #nagpurnews #crime #loot #autorikshaw #accusedarrested

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges