Published On : Mon, Mar 23rd, 2020

गोंदिया : पर्यटन क्षेत्र , देवस्थान व तीर्थ क्षेत्र अगले आदेश तक बंद

Advertisement

सैलानी और दर्शनार्थियों के भ्रमण पर फिलहाल लगी रोक

गोंदिया: कोरोना वायरस के प्रकोप से निपटने के लिए जीवन आवश्यक सर्विस के 14 महत्वपूर्ण सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी दुकानें, प्रतिष्ठान, सिनेमा, मॉल से लेकर पर्यटन स्थलों तक बंद करने के आदेश जारी किए गए है।

नागझीरा- नवेगांव बांध पर्यटन सहित सभी तीर्थ क्षेत्र बंद

गोंदिया जिले को निसर्ग का वरदान प्राप्त है तथा प्राकृतिक सौंदर्य से घिरे इस जिले में नागझिरा, नवेगांवबांध टाइगर रिजर्व जोन पर्यटन क्षेत्र सहित अनेक देवस्थान व तीर्थक्षेत्र है जहां बड़ी संख्या में पर्यटक तथा श्रद्धालू पहुंचते है।

Advertisement

वर्तमान में विश्‍व में महामारी का रूप ले चुके कोरोना वायरस के प्रकोप के देखते हुए उपाय योजना के तौर पर जिलाधिकारी डॉ. कांदबरी बलकवड़े द्वारा गोंदिया जिले के सभी पर्यटन स्थल रविवार 22 मार्च के सुबह 6 बजे से अगले आदेश तक बंद रखने के निर्देश जारी किए है , साथ ही संबंधित विभाग को अपने क्षेत्र के पर्यटन स्थलों पर आदेश का पालन हेतु उचित निगरानी रखने के आदेश भी दिए गए है तथा उपरोक्त आदेश का पालन न करने पर संबधित व्यक्ति अथवा विभाग प्रमुख को भारतीय दंड संहिता १८६० (४५) की धारा १८८ के तहत दोषी माना जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि गोंदिया जिले के प्रसिद्ध पर्यटन क्षेत्र नागझीरा और नवेगांव बांध के जंगलों में खुले में विचरण कर रहे वन्यजीवों को निहारने हेतु गर्मी के सीजन में विदेशी सैलानी भी बड़ी संख्या में पधारते हैं , साथ ही आसपास के देवस्थान और तीर्थ क्षेत्रों का भी वे दौरा करते हैं अब कोरोना वायरस के मद्देनजर एहतियातन कदम उठाते हुए अगले आदेश तक यह सभी स्थल बंद रहेंगे।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.