Published On : Sat, Jun 6th, 2020

कोरोना को मात देने में गोंदिया अव्वल: चपेट में आए 69 में से 58 घर लौटे

Advertisement

आज की गुड न्यूज़ , 6 स्वस्थ होकर डिस्चार्ज

गोंदिया: कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में गोंदिया में लगातार 4 दिनों से अच्छे संकेत मिल रहे हैं नए मामलों की तेजी जहां थमी हुई है वहीं 6 जून शनिवार को भी गोंदिया में कोई नया केस सामने नहीं आया । कोरोना इंफेक्शन रेट में लगातार कमी यह एक सुखद खबर है।
एक और गुड न्यूज़ शनिवार को आई रिकवरी रेट की स्थिति और बेहतर हुई है तथा 6 पॉजिटिव मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आने से उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

Gold Rate
July 20 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 42,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,100 /-
Silver/Kg ₹ 2,20,400/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

अब तक के आंकड़ों पर नज़र डालें तो इस खतरनाक वायरस की चपेट में आए 69 में से जो मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं उनका आंकड़ा 58 पर पहुंच गया है तथा अब एक्टिव मरीजों की संख्या मात्र 11 कर रह गई है।

जो मरीज आज ठीक हुए है उनमें गोंदिया तहसील के 2, सड़क अर्जुनी के 3 तथा अर्जुनी मोरगांव तहसील का एक मरीज शामिल है।

Advertisement

42 नमूनों की रिपोर्ट प्राप्त होना बाकी है
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्याम निमगडे द्वारा दी गई जानकारी अनुसार कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के मुद्देनजर कोरोना के हलके व गंभीर लक्ष्ण दिखाई देने पर संबंधितों के गले के स्वैब नमूने लेकर नागपुर लैब भेजे जा रहे है। इसी के तहत जिले से अब तक 1097 लोगों के नमूने भेजे जा चुके है जिनमें से 69 की रिपोर्ट पॉजिटिव और 988 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आयी है , शेष 42 नमूनों की रिपोर्ट प्राप्त होना बाकी है।
26 मार्च को पहला पॉजिटिव केस सामने आया था। इसके बाद 19 मई को 2, 21 मई को 27, 22 मई को 10 मरीज, 24 मई को 4, 25 मई को 4, 26 मई को 1, 27 मई को 1, 28 मई को 9, 29 मई को 3, 30 मई को 4, 31 मई को 1, 2 जून को 2 इस तरह कुल 69 मरीज कोरोना की चपेट में आए।

बेहतर स्वास्थ्य उपचार व बूलंद हौसले से 10 अप्रैल को पहला मरीज स्वस्थ्य होकर घर लौट गया, उसी प्रकार 28 मई को 2, 29 मई को 25, 30 मई को 4, 31 मई को 6, 1 जून को 6 , 2 जून को 4, 3 जून को 2 , 5 जून को 2 तथा शनिवार 6 जून को 6 मरीज ठीक हुए है जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

कुल 69 संक्रमित मरीजों में से अब 58 ठीक हो चुके है तथा वर्तमान में कोरोना के 11 मरीज एक्टिव रह गए है , जिनपर स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष निगरानी रखी जा रही है।

इसके अतिरिक्त जिले के विभिन्न संस्थात्मक व शालाओं में 2124 लोगों को क्वारेंटाइन किया गया है , वहीं 1879 होम क्वारंटाइन है इस तरह 4003 लोगों को अलगीकरण किया गया है।

रवि आर्य

Advertisement
बाइक से गिराकर किया वार, एक गिरफ्तार दो अन्य की तलाश #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #crimenews

बाइक से गिराकर किया वार, एक गिरफ्तार दो अन्य की तलाश #vidarbhanews...

प्रॉपर्टी विवाद में दामाद की पीट-पीटकर हत्या, ससुराल पक्ष के दो आरोपी गिरफ्तार

प्रॉपर्टी विवाद में दामाद की पीट-पीटकर हत्या, ससुराल पक्ष के दो आरोपी...

वणी में सोनम वांगचुक समर्थन में सर्वदलीय प्रदर्शन #vidarbhanews #wani #news #vidarbha #nagpurnews

वणी में सोनम वांगचुक समर्थन में सर्वदलीय प्रदर्शन #vidarbhanews #wani #news #vidarbha...

नीट पेपर लीक पर छात्रों का प्रदर्शन #vidarbhanews #nagpur #vidarbha #nagpurnews #nagpurtoday #news

नीट पेपर लीक पर छात्रों का प्रदर्शन #vidarbhanews #nagpur #vidarbha #nagpurnews #nagpurtoday...

वडेट्टीवार ने सदाभाऊ खोत पर बोला तीखा हमला #maharashtranews #mumbai #newsupdate #maharashtra

वडेट्टीवार ने सदाभाऊ खोत पर बोला तीखा हमला #maharashtranews #mumbai #newsupdate #maharashtra

संजय राउत ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए #maharashtranews #delhi  #vidarbhanews #nagpurnews #nagpur

संजय राउत ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए #maharashtranews #delhi #vidarbhanews #nagpurnews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges