Published On : Thu, Apr 17th, 2025
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: चिपकाए टाइल्स , माहौल बिगड़ने की कोशिश , मामला दर्ज

वीडियो वायरल होने के बाद सड़कों पर देखने को मिला भयावह रोष
Advertisement

गोंदिया। खुले में पेशाब करने , थूकने और कूड़ा फेंकने से रोकने के लिए कुछ शरारती तत्व अक्सर दीवारों पर पवित्र पोस्टर व टाइल्स लगा देते हैं इससे आम जनता की धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं।
ऐसा ही एक मामला 16 अप्रैल बुधवार को शहर थाना अंतर्गत आने वाले जयस्तंभ चौक से गणेश नगर जाने वाले मार्ग पर एक प्रतिष्ठान में सामने आया।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक भले इसका मकसद लोगों को गंदगी करने से रोकना हो लेकिन यह धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला काम है ऐसी जगह पर जब लोग गंदगी करते हैं तो यह महापुरुषों और पवित्र स्थलों की छवियों का अपमान होता है।बहरहाल पंचायती पिटाई के शिकार हुए आरोपित युवक के खिलाफ पुलिस ने शहर थाने में अपराध क्रमांक 274/25 की धारा 299 भारतीय न्याय संहिता 2023 की सहकलम 3 ( 1 ) ( एस ) ( टी ) अनुसूचित जाति जमाती अत्याचार प्रतिबंधक कानून के अनुसार मामला दर्ज कर लिया गया है और इस अपराध में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

फैलाई झूठी अफवाह और भ्रमिक खबरें तो… होगा एक्शन

जिला पुलिस प्रशासन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा गया है कि किसी भी माध्यम से फैलाई जा रही झूठी और भ्रामक खबरों पर विश्वास ना करें ?
जिले में कानून व्यवस्था कायम रहे साथ ही किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से कोई भी आपत्तिजनक बात या किसी भी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहचाने वाली पोस्ट ना फैलाएं अन्यथा पुलिस एक्शन होगा और संबंधितों को कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि इस प्रकार की घटना से धार्मिक भावनाओं को भड़काने का काम करने वाले किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा।

Advertisement

वीडियो वायरल होने के बाद देखने को मिला रोष
महापुरुषों , देवी देवताओं और पवित्र स्थलों के चित्रों वाली टाइल्स सही नियमों के अनुसार पूजा के स्वच्छ और पवित्र स्थल पर रखना आवश्यक होता है।लेकिन गलत स्थान पर टाइल्स चस्पा कर दिए जाने के मामले में वीडियो वायरल होने के बाद हुए भयावह विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई कर आरोपित युवक को हिरासत में ले लिया है क्योंकि उस पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप है लिहाज़ा मामले की छानबीन पुलिस ने शुरू कर दी है ।

इमारत में चढ़ने वाली सीढ़ीयों के कोनों पर भी पुलिस रखे नज़र ?

बता दें कि कई शासकीय भवन और अर्धशासकीय व निजी इमारत में चढ़ने वाली सीढ़ीयों के कोनों में आने जाने वाले लोग पान या गुटखा खाकर थूकते नजर आते हैं जिससे गंदगी होती है , इसको लेकर कुछ असामाजिक शरारती तत्व लापरवाही पूर्वक ऐसे स्थान पर पवित्र छवियों वाले चित्र-पोस्टर लगवा देते हैं जो लगाना उचित नहीं , ऐसे कृत्य से धार्मिक भावनाएं आहत होती है , क्या अब इस पर सख्त पाबंदी लगाते हुए पुलिस द्वारा ये हटवा लिए जायेंगे ?
यह बात भी अब नागरिकों की ओर से ज़ोर पकड़ रही है।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.