Published On : Thu, Sep 22nd, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: जंगल में बाघ ने चीर डाला , शरीर बना दावत

Advertisement

क्षत-विक्षत लाश के पास मौके पर मिले बाघ के पंजों के निशान

गोंदिया। घने जंगलों से घिरे गोंदिया जिले में वन्यजीवों के हमले की खबरें आती रहती हैं। ताजा मामला जिले के अर्जुनी मोरगांव तहसील के इंदोरा जंगल वन परिक्षेत्र का है जहां जंगल में गए एक व्यक्ति पर बाघ ने हमला करते हुए उसे चीर डाला तथा मृत व्यक्ति के शरीर को बाघ कुछ दूर घसीटते ले गया और आधे शरीर को दावत बना डाला ।
घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है तथा इस वन परिक्षेत्र से सटे आस-पास के गांवों के लोग आदमखोर बाघ के भय से डरे हुए हैं।

बाघ के हमले में जान गंवाने वाला 45 वर्षीय मृतक बिनय खगेन मंडल यह अर्जुनी मोरगांव तहसील के ग्राम अरूणनगर का निवासी है जो बुधवार 21 सितंबर के सुबह किसी काम के सिलसिले में गांव से सटे इंदोरा जंगल परिसर गया था इसी दौरान झाड़ियों के बीच से आकर घात लगाए एक बाघ ने अचानक धावा बोल दिया इस हमले में उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

काफी देर पश्चात भी बिनय मंडल यह जब घर नहीं पहुंचा तो ग्रामीण जंगल की ओर गए कुछ लोगों को एक व्यक्ति का शव लहूलूहान क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा हुआ दिखायी दिया , मृत व्यक्ति के शरीर का ऊपरी हिस्सा नोंचा हुआ था लिहाज़ा घटना की जानकारी तत्काल वनविभाग और पुलिस को दी गई।

Advertisement

मौके पर पहुंचे वनाधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तो पाया कि, मृतक के शरीर का आधा हिस्सा बाघ ने खा लिया था तथा मौके पर बाघ के पंजों के निशान भी स्पष्ट पाए गए।

प्रथम दृष्टया बाघ के हमले में बिनय मंडल की मौत होने की पुष्टि हुई है। बहरहाल स्पॉट पंचनामा पश्‍चात अधखाए शव का पोस्टमार्टम किया गया, इस घटना के बाद मृतक के घर परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

बताया जाता है कि मृतक घर का अकेला कमाने वाला सदस्य था तथा उसकी आर्थिक स्थिति भी कुछ ठीक नहीं थी वह अपने पीछे बीवी और दो नाबालिग बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गया है।

चूंकि घटनास्थल भंडारा जिले की सीमा में होने से लाखांदूर वनपरिक्षेत्र को मामले की जांच का जिम्मा सौंपा गया है।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.