Published On : Thu, Jan 12th, 2023
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: बाघ के हमले में महिला की मौत , दहशत में ग्रामीण

जंगल से लकड़ी तोड़ने गई थी 6- 7 महिलाएं अचानक झाड़ियों से निकल आया टाइगर
Advertisement

गोंदिया। गोंदिया जिले का अर्जुनी मोरगांव तहसील के ग्राम वड़ेगांव स्थित संरक्षित वन परिक्षेत्र से लगे बंदया जंगल इलाके में बाघ ने एक महिला पर अचानक हमला कर दिया जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार 12 जनवरी के दोपहर 12 बजे के आसपास ग्राम वड़ेगांव निवासी आशा संदीप ताराम ( उम्र 26 ) यह गांव 6 अन्य महिलाओं के साथ बंदया जंगल इलाके में घर के चूल्हे के ईंधन हेतु लकड़ियां इक्कठा करने गई थी कि तभी वहां झाड़ियों में छुप कर बैठे बाघ ने अचानक आशा ताराम पर जानलेवा हमला कर दिया।

इसी बीच आसपास मौजूद अन्य महिलाएं खुद की जान बचाने हेतु गांव की ओर दौड़ पड़ी लेकिन बाघ ने आशा ताराम के गले और पेट पर पंजों व दांतों से धावा बोल उसकी जान ले ली।

Gold Rate
Aug 14 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,32,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

भागकर गांव पहुंची महिलाओं से जैसे ही लोगों को यह जानकारी मिली उन्होंने वन विभाग अधिकारियों को सूचित किया।

Advertisement

सहायक वन संरक्षक दादा राऊत एवं केशोरी थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक सोमनाथ कदम के नेतृत्व में वन व पुलिस विभाग के कर्मचारियों का दल घटनास्थल पर पहुंचा तो आशा मृत अवस्था में पड़ी थी।

पति गया मजदूरी काम पर , पत्नी की हो गई मौत , दो नन्हे बालक हुए अनाथ

बाघ को आसपास सर्च करने के बाद उस स्थान पर ट्रैप कैमरा लगाया गया है।वन अधिकारियों के मुताबिक यह संरक्षित वन क्षेत्र है तथा इस इलाके में 3 बाघों का मूमेंट है ।

कौन से बाघ ने हमला किया है इसके खुलासे हेतु खुफिया ट्रैप कैमरा लगाया गया है साथ ही आसपास के ग्राम वासियों से संरक्षित वन क्षेत्र में न जाने तथा सावधानी बरतने को कहा गया है।

पोस्टमार्टम पश्चात लाश शव विच्छेदन हेतु शासकीय अस्पताल भेज दी गई है।

टाइगर के हमले में जिस आशा संदीप ताराम नामक 26 वर्षीय महिला की मौत हो गई है उसका पति संदीप कलीराम ताराम यह बेंगलुरु ( कर्नाटक) में मजदूरी करने हेतु गया हुआ है तथा गांव के घर पर आशा और उसके दो बच्चे प्रफुल्ल ( 3 वर्ष ) नम्रीत (5 माह ) अकेले मौजूद थे इसी बीच यह दुखद घटना हो गई ।

मां की मृत्यु के बाद 3 वर्षीय नन्हा बालक और दूध मुंहा बच्चा अनाथ हो गए हैं।

अर्जुनी मोरगांव के तहसीलदार के अव्हाल रिपोर्ट के बाद वन विभाग अधिकारियों ने नियम अनुसार तत्काल आर्थिक सहायता के तौर पर 25 हजार की राशि मृतक के परिजनों को सौंपी है।

क्योंकि मृत्यु बाघ के हमले में हुई है इसलिए मृतका के परिजनों को 20 लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता वन विभाग से मिलने की उम्मीद है।

बता दें कि बाघ के हमले में महिला की हुई मौत के बाद ग्रामीण दहशत में है।

रवि आर्य

Advertisement
गोदाम का दरवाजा तोड़कर डेढ़ लाख का वायर साफ #nagpurnews #nagpur #crimenews

गोदाम का दरवाजा तोड़कर डेढ़ लाख का वायर साफ #nagpurnews #nagpur #crimenews

गर्भपात और कामोत्तेजक दवाइयों की बिना लाइसेंस बिक्री का आरोप #nagpurnews #news

गर्भपात और कामोत्तेजक दवाइयों की बिना लाइसेंस बिक्री का आरोप #nagpurnews #news

25 हजार रुपए की रिश्वत लेते भूमापक रंगेहाथ गिरफ्तार #vidarbhanews #nagpur #newsupdate  #nagpurnews

25 हजार रुपए की रिश्वत लेते भूमापक रंगेहाथ गिरफ्तार #vidarbhanews #nagpur #newsupdate...

त्योहारों को लेकर अकोला प्रशासन अलर्ट, तैयारी तेज #vidarbhanews #akola #newsupdate #vidarbha #news

त्योहारों को लेकर अकोला प्रशासन अलर्ट, तैयारी तेज #vidarbhanews #akola #newsupdate #vidarbha...

बावनकुले ने छात्रों संग थामा तिरंगा, निकाली रैली #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #vidarbha

बावनकुले ने छात्रों संग थामा तिरंगा, निकाली रैली #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #vidarbha

किसानों के जमीन अधिकारों पर सरकार का बड़ा फैसला #maharashtranews #pune #newsupdate #maharashtra

किसानों के जमीन अधिकारों पर सरकार का बड़ा फैसला #maharashtranews #pune #newsupdate...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges