Published On : Mon, Aug 16th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: बाघ नदी में डूबी, तैराक कांवड़िए की जिंदगी

Advertisement

नहाने की सूझी , ऊंचाई से मारी डाई , नदी के भीतर सिर पर लगा पत्थर

गोंदिया: सावन के सोमवार 16 अगस्त को शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए रावणवाड़ी निवासी कावड़ियों के जत्थे में शामिल प्रमोद वंजारी नामक 36 वर्षीय तैराक कांवड़िए की नदी में डूबने से मौत हो गई। साथी कावड़ियों तथा रावणवाड़ी पुलिस के बताए अनुसार- वह तैराकी का हुनर जानता था लेकिन लापरवाही और अति उत्साह के कारण कांवड़िए की मौत हुई है।

Gold Rate
Feb 26th, 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,60,600/-
Gold 22 KT ₹ 1,49,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,69,400 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

गोंदिया तहसील के रजेगांव स्थित बाघ नदी के कोरणी घाट पर शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए जल भरने आए कांवड़िए प्रमोद वंजारी को कमंडल में जल भरने के बाद नहाने की सूझी तथा उसने ऊंचाई पर स्थित पहाड़ीनुमा पत्थर पर चढ़कर बाघ नदी के भीतर डाई लगाई , जिस पर नदी के भीतर छुपा पत्थर उसके सिर और आंख पर जा लगा , जख्मी होने तथा नदी में डूबने से उसकी मृत्यु हो गई।

इस घटना से पूरे इलाके में शोक और अफरा-तफरी का माहौल छा गया। पुलिस को घटना की जानकारी सोमवार दोपहर 1:00 बजे कावड़ियों के जत्थे में शामिल मृतक के भाई द्वारा फोन पर दी गई। तत्काल पुलिस और खोज बचाव पथक की टीम महाराष्ट्र तथा मध्य प्रदेश को जोड़ने वाले रजेगांव के बाघ नदी के कोरणी घाट पर पहुंची , रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद नदी से शव को ढूंढा जा सका।

स्पोर्ट पंचनामा पश्चात पोस्टमार्टम के लिए लाश जिला केटीएस अस्पताल भेजी गई है।

मृतक के संदर्भ में बताया जाता है कि वह मूलतः रावनवाड़ी का निवासी है तथा घर जमाई के रूप में छोटा रजेगांव मैं परिवार के साथ रहता था ।
बहरहाल इस प्रकरण के संदर्भ में मृतक की पत्नी प्रियंकाबाई वंजारी ( 34 , छोटा रजेगांव ) के शिकायत पर रावनवाड़ी थाने में आकस्मिक मौत का मामला धारा 174 के तहत पंजीबद्ध किया गया है , प्रकरण के आगे की जांच थाना प्रभारी उमेश पाटिल के मार्गदर्शन में पुलिस नायक बावनथड़े कर रहे हैं।

रवि आर्य

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement