Published On : Fri, Nov 8th, 2024
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: पूर्व विधायक के घर ही हाथ साफ कर गए चोर , जेवरात और नगदी लेकर फरार

पूर्व विधायक दिलीप बंसोड़ अर्जुनी मोरगांव सीट से लड़ रहे हैं चुनाव , तिरोडा के घर में हो गई चोरी
Advertisement

गोंदिया। कांग्रेस की टिकट पर पंजा चुनाव चिन्ह से अर्जुनी मोरगांव विधानसभा क्षेत्र से भाग्य आजमा रहे गोंदिया जिले के तिरोड़ा तहसील निवासी पूर्व विधायक दिलीप वामनराव बंसोड़ चुनाव प्रचार में जुटे हैं इस दौरान पीछे से उनके घर में चोरी हुई है।
हैरत की बात यह है कि बगल में कुछ दूरी पर पुलिस स्टेशन है फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सूत्रों को मुताबिक पड़ोसियों ने चोरी की खबर पूर्व विधायक दिलीप बंसोड़ को दी तो उन्होंने अपने फोर व्हीलर ड्राइवर को फोन करते कहा- मेरे तिरोडा स्थित घर में चोरी हुई है तुम जल्दी से घर जाओ ?

जब ड्राइवर सोमप्रकाश बिसेन यह शाहिद मिश्रा वार्ड स्थित घर पहुंचा तो उसने देखा घर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर किन्हीं अज्ञात चोरों ने भीतर प्रवेश किया है तथा इमारत के फर्स्ट फ्लोर पर स्थित बेडरूम मैं जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ था , अज्ञात चोरों ने पूर्व विधायक के घर के बेडरूम में रखी अलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें मौजूद 2 सोने की चेन , एक सोने का मंगलसूत्र , 2 सोने के कंगन , एक सोने की नथ , 2 कान की टॉप्स जोड़ी , 2 सोने के मणी जड़ित मंगलसूत्र इस तरह कुल 85 ग्राम ( साढ़े आठ तोला ) स्वर्ण जणित आभूषण और 1 लाख 50 हजार रुपए नकदी इस तरह 4 लाख 47 हजार 500 रुपए का माल उड़ा ले गए थे।

तिरोडा के शहीद मिश्रा वार्ड स्थित पूर्व विधायक के घर हुई चोरी के वारदात की जानकारी मिलते ही जिला पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे तथा उपविभागीय पुलिस अधिकारी तिरोडा साहिल झरकर और लोकल क्राइम ब्रांच पुलिस के निरीक्षक दिनेश लबड़े ने घटनास्थल को भेंट दी।
उक्त चोरी की वारदात 7 नवंबर रात 8:00 बजे से 10:00 बजे के दरमियान मे घटित हुई बताई जा रही है , पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाल रही है।

Advertisement

बहरहाल तिरोड़ा पुलिस ने फरियादी ड्राइवर सोमप्रकाश फूलचंद बिसेन ( 42 , निवासी ग्राम मेंढ़ा , पोस्ट ठाणे , तहसील तिरोडा ) की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 331 ( 4 ) 305 (अ ) भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत जुर्म दर्ज किया है ।

मामले के आगे की जांच तिरोड़ा थाने के पुलिस निरीक्षक अमित वानखेड़े कर रहे हैं।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.