Published On : Wed, Jan 18th, 2023
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: चलती ट्रेन के AC कोच से महिला का पर्स उड़ा कर फरार हुआ चोर पकड़ाया

रेलवे स्टेशनों पर सामान चुराने वाले शातिर चोर पर पहले भी हैं कई चोरी- उठाईगिरी के जुर्म दर्ज
Advertisement

गोंदिया। हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन के AC कोच में नागपुर से भुवनेश्वर के लिए 11 जनवरी को यात्रा कर रही महिला का रुपयों भरा पर्स उड़ा कर भागने वाले कुख्यात चोर को रेलवे पुलिस ने वारदात के 6 दिनों बाद आज 18 जनवरी बुधवार तड़के गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है तथा उसके पास से पर्स , रुपए और दो मोबाइल बरामद किए हैं।

वाक्या कुछ यूं है कि….

Gold Rate
Aug 26 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 62,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,50,700 /-
Silver/Kg ₹ 2,45,800/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

11 जनवरी 2023 को हमसफर एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या क्रमांक 20917 ) के एसी कोच की 3 सीटों पर फरियादी नेहिल प्रदीप मालवीय अपने परिवार के साथ नागपुर से भुवनेश्वर के लिए यात्रा कर रहे थे। इस दौरान फरियादी के माताजी ने अपना पर्स सिर के पास रखा और सो गई। सुबह तकरीबन 5:00 से 5:15 के दौरान गोंदिया आउटर सिग्नल पर ट्रेन की गति भी काफी कम थी और ट्रेन धीरे-धीरे रेंगते चल रही थी तभी युवक एसी बोगी में दाखिल हुआ और पर्स उड़ा कर चलती ट्रेन से नीचे उतर गया।

लेडिज़ पर्स में 51 हजार नकदी सहित Realme और POCO ब्रांड के 2 स्मार्टफोन मोबाइल थे जो अज्ञात चोर द्वारा चुरा लिए गए।

Advertisement

इस संबंध में उक्त यात्री द्वारा 14 जनवरी को जीआरपी थाने में एफआईआर दिए जाने के बाद भादवी 379 के तहत मामला दर्ज करते चोर की गिरफ्तारी हेतु आरपीएफ पोस्ट प्रभारी गोंदिया वी.के तिवारी को निर्देशित किया गया।

चलती ट्रेन में चोरी को अंजाम देने वाले शातिर चोर को पकड़ने हेतु रेलवे सुरक्षा बल द्वारा संयुक्त टीम गठित की गई जिसमें टास्क टीम नागपुर के अफसर व जवानों को सम्मिलित किया गया तथा घटनास्थल व उसके आसपास नियमित रूप से एम्बुश वॉच हेतु उक्त बल सदस्य तैनात किए गए व सूचना तंत्र को सक्रिय किया गया।

इसी बीच 17 तथा 18 जनवरी बुधवार के मध्य रात्रि जय उर्फ दद्दू ( 24 , निवासी सिंगल टोली , अंबेडकर वार्ड गोंदिया ) को हिरासत में लेते इस कुख्यात चोर से पूछताछ की गई तथा चोर के पास से महिला यात्री के चुराए गए पर्स व दो मोबाइल को बरामद करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया तथा आगे की कार्रवाई हेतु जीआरपी गोंदिया थाने के सुपुर्द किया गया।

आरोपी पर पूर्व में दर्ज अपराध क्रमांक 07 / 23 की धारा 379 को संलग्न करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू की गई है। रेलवे पुलिस की मानें तो आरोपी से अन्य वारदातों के खुलासे की संभावना है।

रवि आर्य

Advertisement
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews #Crime #CCTVCrime

Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप #NagpurNews #POCSOCase #InstagramCrime

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake #Crime #newsupdate

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट #NagpurNews  #Crime #CCTVFootage #news

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला!   #MaharashtraNews #Newborn #Politics

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews #MurderCase #CrimeNews

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges