Published On : Fri, Jul 2nd, 2021

गोंदिया: चलती ट्रेन में यात्रियों के मोबाइल उड़ाने वाला , चोर पकड़ाया

Advertisement

रेलवे पुलिस ने धर दबोचा , चुराए गए 3 मोबाइल बरामद

गोंदिया: चलती ट्रेन में बड़ी चालाकी से हाथ की सफाई दिखाते हुए यात्रियों के मोबाइल उड़ाने वाले शातिर चोर को गोंदिया रेलवे पुलिस व रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए धरदबोचा है।

गौरतलब है कि, रेलवे स्टेशन तथा ट्रेनों में बढ़ते अपराधों पर रोक लगाने तथा आरोपियों की धरपकड़ हेतु पुलिस अधीक्षक एम. राजकुमार, अपर अधीक्षक शिंदे मैडम, एस.वी. शिंदे (जीआरपी लोहमार्ग नागपुर) तथा मंडल सुरक्षा आयुक्त पंकज चुघ, सहायक सुरक्षा आयुक्त देशपांडे के मार्गदर्शन में लगातार संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

इसी दौरान 1 जुलाई को प्लेटफार्म नं. 3 पर गाड़ी नं. 08405 अहमदाबाद-पुरी एक्स. के आगमन पर ट्रेन में एक संदिग्ध व्यक्ति के मौजूद होने की जानकारी ऑन डियुटी स्काटिंग पार्टी के सहायक उपनिरीक्षक एस.बी. थापा, प्रधान आरक्षक जी.आर. मड़ावी ने गश्त पर तैनात रेलवे सुरक्षा बल तथा गोंदिया रेलवे पुलिस की टीम को दी जिसपर तत्काल कार्रवाई करते हुए उक्त संदिग्ध को पुलिस टीम ने ट्रेन से उतारा और उसका नाम, पत्ता आदि के बारे में पूछताछ शुरू लेकिन संदिग्ध भागने का प्रयास करने लगा जिसेे पुलिस टीम ने घेर लिया।

Advertisement

पूछताछ में संदिग्ध ने अपना नाम आकाश मरकाम (19 रा. बैगापारा लखोली पो. राजनंदगांव छ.ग) बताया तथा जब उससे पूछा गया कि, वह भाग क्यों रहा था तो वह कोई भी समाधानकारक जवाब नहीं दे पाया जिससे पुलिस टीम का संदेह और गहरा हो गया और उसकी पंचों के समक्ष तलाशी ली गई, उसके पेंट के जेब में अलग-अलग कम्पनियों के 3 महंगे मोबाइल फोन मिले, मोबाइल के संदर्भ में उसने बताया कि, एक एमआई कम्पनी का मोबाइल (कीमत 10,999 रूपये) 3 माह पूर्व चोरी किया था तथा 2 मोबाइल 1 जुलाई को ट्रेन नं. 02850 पुणे-हटिया एक्सप्रेस में 2 यात्रियों के चुराए है।

जब्त किए गए मोबाइल के संबंध में रेलवे पोस्ट के अपराध रिकार्ड की जांच करने पर एमआई मोबाइल के चोरी का मामला अ.क्र. 16/2021 की धारा 379 के तहत दर्ज पाया गया , साथ ही अन्य 2 मोबाइलों के मालिकों की तलाश कर उनमें से एक ने मोबाइल चोरी की लिखित शिकायत दर्ज करायी है । बहरहाल आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, आगे की जांच सउपनि अशोक यादव कर रहे है।

उक्त कार्रवाई रेलवे पुलिस गोंदिया के प्रभारी अधिकारी अनिता खेडकर के नेतृत्व में रेसुब पोस्ट प्रभारी अधिकारी उषा बिसेन, उपनि. मयंक मिश्रा, रेलवे पुलिस गोंदिया उपनिरीक्षक प्रवीण भिमटे, प्रधान आरक्षक नासीर खान, ओमप्रकाश सेलोटे, नंदकिशोर नारनवरे, पो.ह. किशोर ईश्‍वर, पो.का. धिरज घरडे, विनोद धांडे की टीम की ओर से की गई।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.