Published On : Sat, Jan 13th, 2024
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: गोली कांड पर होगा आज बड़ा खुलासा , 4 गिरफ्तार

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी , नागपुर से डिटेन किए गए 4 बदमाश हमले में इस्तेमाल बाइक बरामद
Advertisement

गोंदिया। पूर्व नगर सेवक तथा जय श्री महाकाल सेवा समिति के संस्थापक लोकेश (कल्लू ) यादव पर फायरिंग के सिलसिले में पुलिस सूत्रों ने खुलासा किया है कि चार बदमाश पकड़े गए हैं तथा इन्हें नागपुर से डिटेन किया गया है और इनके पास से हमले में इस्तेमाल बाइक भी बरामद की गई है सभी चार लोग एक दूसरे से परिचित थे।

आखिरकार जानलेवा हमले की वजह क्या थी ? गोलीबारी में इस्तेमाल हथियार कहां है ? इस बारे में डिटेन किए गए बदमाशों से पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है।

आरोपियों के नामों का खुलासा करने तथा सभी पहलुओं पर विस्तृत जानकारी देने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक निखिल पिंगले द्वारा आज शाम प्रेस कांफ्रेंस बुलाई गई है पत्र परिषद दौरान सभी बातों को रखा जाएगा।

बता दें कि 11 जनवरी के सुबह 11:15 से 11:30 के दौरान हेमू कॉलाणी चौक ( सिंधी कॉलोनी ) में सावलानी किराना स्टोर के सामने दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की घटना में जख्मी पूर्व नगरसेवक लोकेश कल्लू यादव को उपचार हेतु नागपुर रेफर किया गया है , इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने बाइक सवार हमलावरों की सर गर्मी से तलाश शुरू कर दी।

Advertisement

प्रारंभिक जांच में ही यह कयास लगाए जा रहे थे कि आरोपी गोंदिया के न होकर नागपुर या आसपास के शहरों के हो सकते हैं ?
इसी सिलसिले में नागपुर से आरोपियों को डिटेन कर पूछताछ हेतु गोंदिया लाया गया है जहां अब प्राण घातक हमले के षड्यंत्र और गोलीबारी वारदात की परतें खुल रही है।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.