Published On : Tue, Mar 1st, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: शिव की भक्ति में है अपार शक्ति , मंदिरों में गूंजे जयकारे

Advertisement

महाशिवरात्रि पर आस्था और भक्ति का संगम, मंत्रों से पावन हुए शिवालय

गोंदिया।: शिव की भक्ति में है अपार शक्ति, महाशिवरात्रि के दिन जलाभिषेक और व्रत रखने का खासा महत्व होता है भक्तजन सारी रात जागकर भगवान भोलेनाथ को मनाने हेतु उनके भजन गाते है और मंत्र जाप करते है।

चूंकि कोरोना का साया बरकरार है लिहाज़ा कोरोना काल की वजह से गोंदिया जिलाधिकारी द्वारा जारी की गई अधिसूचना के चलते शिवालयों में इस बार प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए तैयारियां की गई है ।

मंदिर कमेटियों द्वारा श्रद्धालुओं को मंदिरों में प्रवेश मास्क की अनिवार्यता के साथ और सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए दिया जा रहा है।गोंदिया जिले के सभी शिवालयों में आज मंगलवार 1 मार्च के तड़के ही श्रद्धालु दर्शनों हेतु पहुंचे ।

Advertisement

शिवालयों में दही , दूध, चंदन, बेलपत्र से महादेव का अभिषेक करते भांग, धतुरा, फुल, जल, सिंदूर, कपूर, धूप, अक्षत अर्पित कर भगवान शिव की पूजा आराधना करते हुए संकटों से मुक्ति और सुखमय जीवन की आराधना की। इस दौरान मंदिर परिसर में शिव गीतों की स्तुती और शिवालयों में बम बम भोले , हर हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे।

रोशनाई से सजे शिवालय , सांस्कृतिक आयोजन रद्द , आंनद मेले और स्टॉल नदारद
महाशिवरात्रि पर्व पर आस्था और भक्ति का शिवालयों में अद्भुत नजारा दिखाई दे रहा है शिवरात्रि महोत्सव के तहत जिले के प्रमुख मंदिरों को रोशनी से सजाया गया है। तीर्थ क्षेत्र नागरा धाम और कामठा (संत लहरी आश्रम) स्थित शिवालय की सजावट देखते ही बनती है इस अवसर पर उमंग और उत्साह शिवभक्तों में भी दिखायी पड़ा।

उल्लेखनीय है कि, गोंदिया जिले के प्रसिद्ध शिवमंदिर- पिंडकेपार, नागरा, कामठा (संत लहरी आश्रम), पोंगेझरा, चोरखमारा, प्रतापगढ़, ज्ञान गंगेश्‍वर (टेमनी-चुलोद), गढ़भवानी (पागड़ी), शिवधाम फुलचुर, कोरनी घाट (रजेगांव) गायमुख देवस्थान में श्रद्धालु दर्शनों हेतु बड़ी संख्या में पधारते हैं।

इन मंदिरों के आसपास मैदानी इलाकों में आनंद मेले और विभिन्न खान-पान, पूजा सामग्री स्टॉलो के साथ-साथ बच्चों के मनोरंजन हेतु झूलों की व्यवस्था भी की जाती है जिसका लाभ श्रद्धालु सपरिवार आनंद उठाते है लेकिन इस वर्ष भी गोंदिया कलेक्टर की अधिसूचना आदेश पश्चात ऐसे सभी सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन रद्द कर दिए गए हैं लिहाज़ा इस बार महाशिवरात्रि पर्व पर वैसी धूम तो मंदिरों में दिखाई नहीं दे रही जैसी रौनक बनी रहती है अलबत्ता सोशल डिस्टेंसिंग के मद्देनजर भक्तों को दर्शन करने की अनुमति दी जा रही है।

कोरोना गाइडलाइन के पालन हेतू खासा पुलिस बंदोबस्त भी शांति व सुव्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से तैनात किया गया है।

आज महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भंडारा जिले की तुमसर तहसील के प्रमुख शिवधाम देवस्थान गायमुख तथा अर्जुनी मोरगांव तहसील के निसर्गमय पहाड़ी पर स्थित प्रतापगढ़ (महादेव पहाड़ी) पर भी दर्शनों हेतु श्रद्धालु पधार रहे हैं , लेकिन यहां की रौनक भी कुछ फीकी पड़ी है।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.