Published On : Sun, May 9th, 2021

गोंदिया: ज्वैलरी शॉप में चोरी , 3 पकड़ाए

Advertisement

शटर का ताला तोड़ वारदात को दिया अंजाम , क्राइम ब्रांच ने धर दबोचा

गोंदिया : ज्वेलर्स की दुकान में सेंध लगाकर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह का लोकल क्राइम ब्रांच टीम ने पर्दाफाश करते हुए , घटना के चंद घंटों के भीतर ही 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है तथा उनके पास से ज्वेलर्स शॉप से चुराए गए चांदी के आभूषण और बर्तन बरामद किए हैं।

वारदात शनिवार 8 मई को देर रात 12:30 बजे रावनवाड़ी थाना क्षेत्र के कामठा स्थित रवि ज्वेलर्स में घटित हुई , तीनों आरोपी शटर का ताला तोड़ सराफा दुकान में दाखिल हुए तथा दुकान के डिस्प्ले (शोकेस) में रखे चांदी के जेवर और बेशकीमती बर्तन पर हाथ साफ करते हुए , दुकान से ही प्रिंटेड थैला उठाया और बैखोफ चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए चांदी के आइटम उठा ले गए।

रात्रि गश्त में जुटी पुलिस टीम को चोरी की वारदात की सूचना मिली लिहाजा पुलिस पेट्रोलिंग तेज कर दी गई , इसी बीच शहर के रामनगर थाना अंतर्गत आने वाले कुड़वा इलाके में तड़के 4:00 बजे सचारबंदी के दौरान पुलिस का कड़ा बंदोबस्त तैनात था इस दौरान तेज रफ्तार जा रही एक मोटरसाइकिल पर पुलिस की नजर पड़ी जिस पर तीन युवक सवार थे , संदेह होने पर पुलिस टीम ने ट्रिपल सीट बाइक का पीछा करते हुए कुछ ही दूरी पर बाइक को रोका और युवकों से पूछताछ शुरू की जिस पर उन्होंने अपना नाम- अजय तेलंग (33 रा. गौतमनगर बाजपेयी वार्ड, ह.मु. रामनगर), आकाश पवार (24 रा. लक्ष्मीनगर, आंबेडकर वार्ड गोंदिया) तथा प्रथमेश वैद्य (19 रा. लक्ष्मीनगर गौतमबुद्ध वार्ड ह.मु. कुंभारेनगर) बताया।

Advertisement

इतनी देर रात को कहां जा रहे हो ? इस सवाल का समाधानकारक जवाब न देने पर पुलिस ने उन्हें डिटेन करते हुए तलाशी ली तो आकाश नामक युवक के पास से एक लाल रंग का थैला जिसपर रवि ज्वेलर्स कामठा अंकित था, पाया गया। उक्त थैले को खोलकर देखा तो चांदी के कड़े, छोटी-बड़ी चांदी की ट्रे , चांदी के चम्मच, ग्लास व अन्य चांदी के सामान पाए गए।

उसी प्रकार अजय नामक युवक के पास से गोल मणी, त्रिलोक मनी, झूमके बरामद हुए तथा प्रथमेश नामक युवक के पास से 150 रूपये बरामद हुए।
इस तरह बेशकीमती चांदी के आभूषण पुलिस ने हस्तगत करते हुए कड़ाई से पूछताछ शुरू की, तो कामठा स्थित रवि ज्वेलर्स नामक दुकान के ताले तोड़कर सामान चुराने की कबूली आरोपियों ने की।

बहरहाल इस संदर्भ में अब तीनों आरोपियों के खिलाफ रावणवाड़ी थाने में अ.क्र. 209/2021 के भादंवि की धारा 454, 457, 380 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई हेतु उन्हें रावणवाड़ी पुलिस के सुपुर्द किया गया है , बरामद चांदी के बर्तन और आभूषण की कीमत 55 हजार से अधिक की बताई जाती है ।

बताया जाता है कि लाकडॉउन की वजह से गैर जरूरी वस्तुओं की दुकानें बंद होने पर दुकान मालक अपनी ज्वेलर्स शॉप बंद कर सोने के आभूषण सुरक्षा की दृष्टि से घर लेकर चले गए थे और दुकान के डिस्प्ले में चांदी के बर्तन और आभूषण रखे हुए थे जिस पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया था।
उक्त कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक विश्‍व पानसरे के मार्गदर्शन में एलसीबी पुलिस निरीक्षक बबन अव्हाड़, उपनिरीक्षक अभयसिंह शिंदे, सहा उपनि लिलेंद्र बैस, चंद्रकांत करपे, पो.ह. राजू मिश्रा, पो.ना. महेश मेहर, पो.का. अजय रहांगडाले, विजय मानकर आदि की ओर से की गई।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.