Published On : Wed, Jan 5th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: इंतजार खत्म ‘ फ्लाइट सेवा ‘ जल्द

Advertisement

इसी माह इंदौर- गोंदिया-हैदराबाद के लिए उड़ान भरेगा ‘फ्लाई बिग’

गोंदिया। बिरसी एयरपोर्ट एक दशक पूर्व बनकर तैयार हुआ तभी से यहां के लोग सीधी उड़ान सेवा की प्रतीक्षा कर रहे हैं ,अब बहु-प्रतीक्षित उड़ान सेवा का संचालन फ्लाई बिग एयरलाइंस कंपनी करने जा रही है।

जानकारी के मुताबिक फ्लाईबिग 26 जनवरी या इस महीने के अंत तक गोंदिया के बिरसी एयरपोर्ट से इंदौर- गोंदिया- हैदराबाद के बीच हवाई सर्विस शुरू करेगी।

मौजूदा वक्त में फ्लाई बिग कंपनी के पास 4 एयरक्राफ्ट हैं इनमें से 72 सीटर या 80 सीटर एयर एंबुलेंस की सुविधा सप्ताह में 4 (कमर्शियल) दिन बिरसी एयरपोर्ट से दी जा रही है।

Advertisement

वहीं कंपनी आने वाले वक्त में 2 स्टेज में बिरसी एयरपोर्ट से विमान सेवाओं का विस्तार करेगी ।
कंपनी के पास 3 दिन का स्लाट खाली है , लिहाज़ा भविष्य में गोंदिया- पुणे- गोवा या रायपुर- गोंदिया- पुणे- गोवा इस रूट पर फ्लाई बिग की हवाई सर्विस चलने की उम्मीद है।

‘ उड़ान ‘स्कीम के तहत 2000 रुपए में गोंदिया से हैदराबाद और इंदौर

रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम ‘उड़ान ‘ के तहत चुनी गई विमानन कंपनियों को केंद्र और राज्य सरकारों तथा हवाई अड्डा संचालकों की ओर से वित्तीय प्रोत्साहन दिया जाता है ताकि वे ऐसे हवाई अड्डों से परिचालन शुरू कर सकें जहां यात्रियों की संख्या कम है तथा वे हवाई किराए को भी किफायती दर पर रखें , जानकारी के मुताबिक उड़ान स्कीम के तहत गोंदिया से इंदौर और गोंदिया से हैदराबाद के लिए 2000 से 2200 तक का किराया चुकाना होगा। बिरसी एयरपोर्ट पर टिकट बुकिंग काउंटर से लेकर सारी सुविधाएं तय हो गई तो 26 जनवरी या इस महीने के अंत तक फ्लाइट शुरू हो जाएगी।

सांसद सुनील मेंढे और रीजनल हेड अंभोरे एयरपोर्ट का ज़ायजा लेने पहुंचे

मंगलवार 4 जनवरी को सांसद सुनील मेंढे ने फ्लाईबिग के रीजनल हेड रतन अंभोरे के साथ बिरसी एयरपोर्ट को भेंट दी।
बता दें के फ्लाईबिग इसे इंदौर -गोंदिया- हैदराबाद रूट पर हवाई सेवा शुरू करने की मंजूरी मिल चुकी है इस दौरे का मकसद उड़ान स्कीम अंतर्गत दी जाने वाली यात्री सुविधाओं का जायज़ा लेना था। लिहाजा सांसद और रीजनल हेड इन दोनों ने आकर बिरसी एयरपोर्ट का दौरा किया तथा कमर्शियल फ्लाइट शुरू करने में यहां किन-किन चीजों की कमी है उसका मुआयना किया गया। इस दौरान रीजनल हेड (ऑपरेशन) रतन अंभोरे ने बिरसी एयरपोर्ट डायरेक्टर के.वी बैजू को कुछ सजेशंस दिए।

दिव्यांग और बुजुर्गों के लिए व्हीलचेयर से जाने का रास्ता , टॉयलेट की पर्याप्त व्यवस्था , वेटिंग हॉल से रनवे तक बस सेवा की दूरी , पेसैंजर आएगा तो कौन से गेट से निकलेगा ? यात्रियों का लगेज कहां से कैरी हो कर कहां जाएगा ? इसके साथ ही सिक्योरिटी के इंफारस्ट्रक्चर की भी सारी जानकारी ली।
साथ ही साथ टिकट विंडो , फ्लाईबिग के ऑफिस , ग्राउंड हैंडलिंग स्टाफ आदि विषयों पर भी सांसद सुनील मेंढे , रीजनल हेड अंभोरे और बिरसी एयरपोर्ट डायरेक्टर के बीच चर्चा हुई।

इस दौरान सांसद सुनील मेंढे ने रीजनल हेड से अनुरोध किया कि आप हमको पुणे की हवाई सेवा के लिए कनेक्ट कीजिए ? साथ ही इंदौर- गोंदिया- हैदराबाद- कन्नूर- चेन्नई तक के लिए रूट एक्सटेंड करें ?

जिससे कान्हा केसरी , उज्जैन का महाकाल मंदिर और तिरुपति बालाजी के दर्शन क्षेत्र के यात्रीगण आसानी से कर सकें ,जिसपर फ्लाईबिग के रीजनल हेड ने हामी भरी की शीघ्रता शीघ्र इस रूट पर भी विस्तार किया जाएगा।

विशेष उल्लेखनीय है कि फ्लाईबिग का विमान इंदौर से सुबह 7:15 बजे निकलेगा , गोंदिया सुबह तकरीबन 8:00 बजे के आसपास पहुंचेगा और 8: 25 बजे हैदराबाद के लिए उड़ान भरेगा , उसी प्रकार शाम के वक्त उसकी गोंदिया वापसी होगी।

-रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.