Published On : Mon, Jun 27th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

Video गोंदिया: निर्दलीय विधायक विनोद अग्रवाल के जनसंपर्क कार्यालय की शिव सैनिकों ने की तोड़फोड़

Advertisement

लाठी-डंडों के साथ पहुंचे आरोपियों के चेहरे सीसीटीवी कैमरे में कैद

गोंदिया के निर्दलीय विधायक विनोद अग्रवाल के जनसंपर्क कार्यालय पर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने आज 27 जून सोमवार को दोपहर 1:00 बजे की तोड़फोड़ ,
शिवसेना कार्यकर्ता लाठी-डंडों के साथ पहुंचे थे तथा निर्दलीय विधायक विनोद अग्रवाल के घर तथा दफ्तर के बाहर तैनात सुरक्षा कर्मी के साथ शिव सैनिकों की बहस हुई जिसके बाद उन्होंने तोड़फोड़ शुरू कर दी।

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इस मामले को लेकर निर्दलीय विधायक विनोद अग्रवाल के परिजनों की ओर से शहर थाने में एफआईआर दर्ज कराई जा रही है ।
बता दें कि विनोद अग्रवाल ने एकनाथ शिंदे गुट और भाजपा को अपना समर्थन घोषित किया है जिसके बाद शिवसेना की ओर से यह कार्रवाई हुई है।
हमलावर आरोपियों के चेहरे विधायक विनोद अग्रवाल के घर ( जनसंपर्क कार्यालय ) के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो चुके हैं ,
पुलिस मामले की जांच में जुटी है

शिवसेना शहर प्रमुख लोकेश (कल्लू) यादव ने कहा- वे 20 जून को ही शिवसेना से दे चुके हैं इस्तीफा जब हमने संदर्भ में शिवसेना शहर प्रमुख तथा पूर्व नगरसेवक लोकेश कल्लू यादव से प्रतिक्रिया ली तो उन्होंने कहा- वे व्यक्तिगत कारणों के चलते गत 20 जून को ही अपना त्यागपत्र जिला प्रमुख पंकज यादव को देकर शिवसेना पार्टी छोड़ चुके हैं।

Advertisement

निर्दलीय विधायक के घर तथा जनसंपर्क कार्यालय पर हुए घटनाक्रम की निंदा करते हुए उन्होंने कहा- लोकतंत्र में यह रास्ता सही नहीं है। पूर्व नगरसेवक कल्लू यादव ने अपने दिए इस्तीफे का पत्र नागपुर टुडे को प्रेषित किया है।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.