Published On : Sat, Jul 24th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: रफ्तार का हश्र , दो बाइक में सीधी भिड़ंत

Advertisement

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार पुलिस जवान व एक नागरिक गंभीर जख्मी

गोंदिया: जिले में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। गोंदिया शहर के रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गोंदिया- बालाघाट मुख्य मार्ग पर स्थित कटंगी नाका चौराहे के पास दो बाइकों की सीधी टक्कर में एक पुलिस जवान सहित एक नागरिक गंभीर रूप से जख्मी हो गए जिन्हें अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है।

सड़क दुर्घटना शुक्रवार 23 जुलाई सुबह 10: 30 बजे हुई है। कामठा बिर्सी स्थति IRB बटालियन में तैनात जवान रवि कमल भुर्शिराम पटले यह आरबीआई कैंप बिरसी से बाइक पर सवार होकर आ रहा था , इसी दौरान विपरीत दिशा से आने वाले बाइक चालक दिनेश नारायण सावरकर ( 38, लक्ष्मी नगर गोंदिया ) की मोटरसाइकिल से उसकी भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक चालक उछलकर सड़क पर आ गिरे और लहूलुहान हो गए जिन्हें ग्रामीणों को मदद से तत्काल जिला केटीएस अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है जहां घायलों का इलाज किया जा रहा है। घटना की सूचना पाकर रामनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्रवाई में जुट गई।

Advertisement

घटित प्रकरण के संदर्भ में फरियादी सपोनि संजयकुमार सोने की शिकायत पर रामनगर पुलिस ने दोनों बाइक चालकों के खिलाफ लापरवाही पूर्वक तेज रफ्तार वाहन चलाते हुए एक दूजे को जख्मी करते हुए खुद के बाइक को नुकसान पहुंचाने का जुर्म धारा 279 , 337 , 338 , 427 के तहत दर्ज किया है। मामले की आगे की जांच तो पोह. बनकर कर रहे हैं।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.