Published On : Fri, Apr 15th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: प्रसिद्ध सिंधी ब्रेकफास्ट ‘दाल पकवान’ है लाजवाब

Advertisement

विश्व सिंधी सेवा संगम के मंच पर विजेताओं ने खुद बनाया लज़ीज़ दाल पकवान

गोंदिया: सिंधी व्यंजनों को बढ़ावा देने और समाज की नई पीढ़ी में व्यंजनों के प्रति जागरूकता बनी रहे इसी उद्देश्य से सिंधी समाज द्वारा देशभर में सोमवार 11 अप्रैल को विश्‍व प्रसिद्ध सिंधी ब्रेकफास्ट डिश ‘ दाल पकवान ’ दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर गोंदिया जिले के सिंधी समुदाय के घरों में भी सोमवार की सुबह नाश्ते के रूप में पारिवारिक सदस्यों के बीच ‘दाल पकवान’ परोसा गया।

विश्‍व के सिंधी समाज के एकमात्र संगठन ‘विश्‍व सिंधी सेवा संगम’ के महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी ने जानकारी देते बताया कि, पूरे महाराष्ट्र में करीब 550 स्थानों पर VSSS टीम ने बेहद हर्षोल्लास के साथ दाल पकवान दिवस मनाया ।

Advertisement

गोंदिया की महिला टीम अध्यक्षा श्रीमती कंचन ठकरानी के नेतृत्व में दाल पकवान दिवस निमित्त दाल पकवान बनाने की प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय सख्खर पंचायत धर्मशाला में किया गया।

समाज की महिलाओं ने इस स्पर्धा में भाग लेकर एक से बढ़कर एक स्वादिष्ट दाल पकवान बनाकर आकर्षण सजावट के साथ पेश किया। निर्णायकों द्वारा बेहतरीन रूप से पेश किए गए दाल पकवान का चयन करते हुए उन्हें पुरूस्कृत किया गया।

प्रमुख अतिथि के तहत उपस्थित डॉ. लता जैन, पुर्व पार्षदा भावनाताई कदम, सिंधी जनरल पंचायत के अध्यक्ष नारायण चांदवानी, शिक्षिका व लेखिका तमन्ना मतलानी, रिया गाजीपुरे, रजनी होतचंदानी, तानिया भागवानी, अनिता दास के हस्ते विजेताओं को स्मृतिचिन्ह और सर्टिफिकेट प्रदान किए गए।

आयोजन के सफलतार्थ कंचन ठकरानी, शेरिन ठकरानी, दिव्या भोजवानी, पायल तोलानी , कुसुम तोलानी, हर्षा तोलानी, खुशी तोलानी, प्रीति पृथ्यानी, आरती मोटवानी, सोनी मानकानी, सिमरन गनवानी, मुस्कान ठाकुर, मुस्कान ककवानी, सोनी मानकानी, शारदा भोजवानी, दृष्टि लधानी, मुस्कान तोलानी ,प्रिया मोटवानी, वंशिका थदानी आदि का विशेष योगदान रहा।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.