Published On : Wed, Nov 5th, 2025
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: निकाय चुनावों का बिगुल बजा , गठबंधन बनेगा या अकेले दम चलेगी सियासी बाजी

जनादेश की जंग तय , आचार संहिता लागू.. सियासत का असली इम्तिहान शुरू
Advertisement

गोंदिया। लंबे समय से लटके महाराष्ट्र के स्थानीय निकाय चुनावों का ऐलान आखिरकार हो गया। राज्य की 246 नगर परिषद और 42 नगर पंचायतों के लिए राज्य भर के 1 करोड़ 7 लाख 3 हज़ार 576 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे , चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के जरिए होंगे और इसके लिए राज्य भर में 13 ,355 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे।इन निकाय चुनावों में कुल 6859 सदस्य (नगर सेवक) और 288 नगर पालिका अध्यक्ष चुने जाएंगे ।

गोंदिया में गूंजा मत युद्ध का नगाड़ा , कलेक्टर ली प्रेस कॉन्फ्रेंस
गोंदिया जिलाधिकारी प्रजीत नायर ने 5 नवंबर बुधवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते बताया- घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार नाम निर्देशन पत्र स्वीकार करने की तिथि 10 नवंबर से 17 नवंबर दोपहर 3:00 बजे तक रखी गई है रविवार को नामांकन पत्र नहीं स्वीकारे जाएंगे अवकाश रहेगा।
नाम निर्देशन पत्र ऑनलाइन डाउनलोड करके इच्छुक उम्मीदवार ले सकते हैं इसकी प्रिंट निकाल कर , भरकर उसको रिटर्निंग ऑफिसर ( RO ) के पास आकर देना ही पड़ेगा।

नामांकन पत्रों की जांच ( स्कूटनी ) 18 नवंबर सुबह 11 बजे से होगी जबकि उम्मीदवार 21 नवंबर दोपहर 3 बजे तक अपने नाम वापस ले सकते हैं।
नामांकन को चुनौती , अपील/ आक्षेप 25 नवंबर तक दाखिल किया जा सकता है।चुनाव चिन्ह आवंटित करने की तिथि 26 नवंबर निश्चित की गई है तथा मतदान 02 दिसंबर को सुबह 7:30 से शाम 5:30 तक होगा और यही समय गोरेगांव और सालेकसा नगर पंचायत के लिए भी लागू रहेगा।मतगणना 3 दिसंबर को सुबह 10 बजे से शुरू होगी और उसी दिन रिजल्ट घोषित किया जाएगा।कलम 19 अनुसार शासन के राजपत्रक में रिजल्ट की अधिसूचना 10 दिसंबर को जारी की जाएगी।

1.65 लाख वोटर्स तय करेंगे तकदीर
गोंदिया कलेक्टर ने जानकारी देते कहा- गोंदिया नगर परिषद के 22 प्रभागों मे 1,24,311 मतदाता और तिरोड़ा नगर परिषद 10 प्रभाग मे 26 ,106 वोटर तथा
सालेकसा नगर पंचायत के 17 वार्ड मे 6810 मतदाता और गोरेगांव नगर पंचायत के 17 वार्ड मे 8654 मतदाता इस तरह कुल 66 प्रभागों हेतु कुल 1,65 ,881 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।इन चार जगहों पर मिलकर कुल 209 मतदान केंद्र होंगे , चार चुनाव निर्णय अधिकारी और आठ सहायक चुनाव निर्णय अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। आचार संहिता लागू होने के बाद शासकीय कार्यालय और शहर के अन्य इलाकों में जिधर भी मतदान को प्रभावित करने वाले जो चिन्ह ( होर्डिंग ) है , उन्हें हटाने और झांकने का अधिकार हमें है यह 48 घंटे की टाइमलाइन में यह पूरा हो जाएगा।

Advertisement

गठबंधन पर सस्पेंस , मैदान में उतरने को तैयार दिग्गज ?
महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर अब सियासी सर गर्मी तेज हो चुकी है। भाजपा नेता और सीएम देवेंद्र फडणवीस ने नासिक की बैठक के बाद कहा- जहां भी संभव होगा महायुति गठबंधन के रूप में चुनाव लड़ेगी उन्होंने गठबंधन की स्थिति और बूथों के समीक्षा पर जोर दिया ।बता दे़ कि महा विकास आघाड़ी के घटक दल भी सियासी समीकरण सेट करने में लगे हुए हैं।

दोनों ही गठबंधनों की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई है।
अभी तक गठबंधन का ऐलान नहीं हुआ है लेकिन स्थानीय जिला स्तर पर संगठनात्मक स्थिति , वहां के बूथो़ की संरचना , पिछले चुनाव में वहां क्या स्थिति थी अब क्या स्थिति है , इसकी समीक्षा की जा रही है।फिलहाल सीट शेयरिंग के फार्मूले पर महाविकास आघाड़ी और महायुति गठबंधन के दलों के बीच कोई भी बात अंतिम निर्णय तक नहीं पहुंची है इसलिए इस बात को लेकर कयास अब भी बने हुए हैं कि क्या गठबंधन होगा ? या अपने बूते चुनाव लड़े जाएंगे।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.