Published On : Mon, Mar 14th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: जंगल में भालू को गोली मारी , अंग काटकर ले गए शिकारी

Advertisement

पंजों सहित सभी आन्तरिक अंग गायब , पोस्टमार्टम में कटे पेट से निकली गोली

गोंदिया: घने जंगलों से घिरे जिले के वन परिक्षेत्र में विचरण कर रहे वन्यजीव एक बार फिर शिकारियों के निशाने पर हैं। गोंदिया वनविभाग के नवेगांवबांध वनपरिक्षेत्र अंतर्गत आने वाले सह वनक्षेत्र बाराभाटी के चान्ना बीट के तहत ग्राम इंजोरी में एक भालू को गोली मारकर शिकारियों ने उसके आंतरिक महत्वपूर्ण अंगों को निकाल कर गायब कर लिया।

Gold Rate
July 30 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 43,100 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,800 /-
Silver/Kg ₹ 2,18,100/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

13 मार्च रविवार के सुबह 9 बजे मामला सामने आने के बाद खेत मालिक ने सूचना वन विभाग कर्मचारियों को दी इस घटना को लेकर वन विभाग व वन्यजीव विभाग में हड़कंप मचा हुआ है वहीं शिकारियों तक पहुंचने के लिए श्वान पथक की मदद जांच दल द्वारा ली जा रही है तथा मुखबिरों के माध्यम से भी शिकारियों के संदर्भ में वन विभाग अधिकारी जानकारी जुटा रहे हैं।

गौरतलब है कि, गोंदिया जिले को निसर्ग का वरदान प्राप्त है तथा घने जंगलों से घिरे वनपरिक्षेत्र में खुले में विचरण करते सहज ही वन्यजीव देखे जाते हैं अब उनके शिकार के मामले सामने आने लगे है।

Advertisement

13 मार्च के सुबह इंजोरी निवासी हेमराज धनीराम शेंडे के खेत के गट क्र. 174 में एक भालू का शव क्षत-विक्षत अवस्था में पाया गया। जानकारी वनविभाग अधिकारियों को दी गई। मौके पर पहुंचे वनाधिकारियों ने पाया कि, भालू का पेट चीरा हुआ था तथा पंजा व चमड़े भी कटे थे और महत्वपूर्ण अंग गायब थे।

यह कयास लगाए जा रहे है कि, किन्ही अज्ञात शिकारियों ने गोली मारकर भालू का शिकार करने के बाद उसके शरीर से अंग निकाल कर शव को खेत में फेंक दिया होगा।

सड़क अर्जुनी के पशुविकास अधिकारी डॉ. एस.बी. वाघाये, पशुधन विकास अधिकारी डॉ. शीतल वानखेड़े ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम किया तो गोली मारकर भालू का शिकार किए जाने की पुष्टि हुई तथा भालू के शव से गोली भी निकाली गई।

मौके से भालू का कटा हुआ शरीर व पंजा पाया गया बाकि सभी आतंरिक अवशेष गायब थे तथा भालू का मांस भी बेचे जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

बहरहाल इस प्रकरण में अज्ञात शिकारियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9, 44, 48 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। शिकारियों की तलाश हेतु अब डॉग स्कॉट की मदद ली जा रही है। आगे की जांच विस्तार अधिकारी व सहायक वनसंरक्षक नवेगांवबांध डी.वी. राऊत के मार्गदर्शन में वनपरिक्षेत्र अधिकारी आर.आय. दोनोड़े कर रहे है।

रवि आर्य

Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

निर्मल उज्ज्वल के प्रमोटर के घर पहुंचे जमाकर्ता | "हमारा पैसा वापस करो" | Nagpur News | Viral Video

निर्मल उज्ज्वल के प्रमोटर के घर पहुंचे जमाकर्ता | "हमारा पैसा वापस...

NagpurCrime : नागपुर में काली बाइक गैंग का आतंक; एक दिन में 3 जगह वारदात #Nagpur #NagpurNews #Crime

NagpurCrime : नागपुर में काली बाइक गैंग का आतंक; एक दिन में...

Amravati: दर्यापुर के ज्वेलर्स में हथियारबंद डकैती #Amravati #jewellery  #Robbery #Crime #Robbery

Amravati: दर्यापुर के ज्वेलर्स में हथियारबंद डकैती #Amravati #jewellery #Robbery #Crime #Robbery

Nagpur: Cotton Market की सद्गुरु सेल्स में भीषण आग #Nagpur #NagpurNews #FireAccident #FireBrigade

Nagpur: Cotton Market की सद्गुरु सेल्स में भीषण आग #Nagpur #NagpurNews #FireAccident...

Nagpur: हिस्ट्रीशीटर पुलिस कस्टडी से फरार #Nagpur #NagpurNews  #HistorySheeter #PoliceCustody #Crime

Nagpur: हिस्ट्रीशीटर पुलिस कस्टडी से फरार #Nagpur #NagpurNews #HistorySheeter #PoliceCustody #Crime

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges