Published On : Wed, Mar 30th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: टवेरा मालिक ही निकला वाहन चोर

Advertisement

इंश्योरेंस का लाभ पाने के लिए अपने ही वाहन को छिपा दिया, पुलिस ने खोज निकाला

गोंदिया जिले के दवनीवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत दर्ज टवेरा गाड़ी चोरी के मामले को स्थानिक अपराध शाखा ने सुलझा लिया है।

इस मामले में स्वंय वाहन मालिक ही चोर निकला, जिसने इंश्योरेस का लाभ पाने के लिए अपने वाहन के चोरी होने की झूठी शिकायत दर्ज करायी थी।
गौरतलब है कि, धमेंद्र (28 रा. मानेवाड़ा बेसारोड नागपुर) द्वारा 4 फरवरी 2022 को दवनीवाड़ा थाने में अ.क्र. 44/2022 की धारा 379 के तहत दर्ज रिपोर्ट मुताबिक 2 फरवरी को उसने अपनी टवेरा गाड़ी (क्र. एमएच 31/डी.सी. 2221) दवनीवाड़ा स्थित घर के सामने पार्क की थी और स्वंय नागपुर गया था, लेकिन 3 फरवरी को नागपुर से वापस लौटने पर गाड़ी नदारद थी, किसी अज्ञात सूना मौका पाकर टवेरा वाहन चोरी कर लिया, इस प्रकार की शिकायत दर्ज करायी गई।

उक्त चोरी प्रकरण की जांच स्थानिक अपराध शाखा निरीक्षक बबन अव्हाड़ की टीम द्वारा की जा रही थी, इसी बीच 25 मार्च को LCB टीम को इस बात की गोपनीय जानकारी मिली कि उक्त चोरी की रिपोर्ट झूठी है तथा शिकायतकर्ता धमेंद्र ने स्वंय ही अपने वाहन को छिपाया है।

Advertisement

सूचना के आधार पर पुलिस टीम धमेंद्र के नागपुर स्थित घर पहुंची और उसे डिटेन करते हुए कड़ाई से पूछताछ शुरू की तो उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए इंश्योरेंस का लाभ लेने के लिए चोरी की झूठी शिकायत दर्ज करावकर वाहन छुपाकर रखने की बात कहीं, जिसके बाद टवेरा गाड़ी को पुलिस ने जब्त कर लिया।

बहरहाल आरोपी को दवनीवाड़ा पुलिस के सुपुर्द किया गया है। आगे की जांच जारी है।

उक्त कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विश्‍व पानसरे के मार्गदर्शन में लोकल क्राइम ब्रांच के पुलिस निरीक्षक बबन अव्हाड़, उपनिरीक्षक जीवन पाटिल, पोलिस नायक तुरकर, शेख, बिसेन,पांडे की ओर से की गई।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.