Published On : Sat, May 24th, 2025
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: टाइगर रिजर्व से सटे जंगल में तेंदुए की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप

आपसी खूनी संघर्ष में मौत की आशंका , मृत तेंदुए के शरीर पर पंजों के निशान , गर्दन की हड्डी टूटी पाई गई
Advertisement

गोंदिया जिले के अर्जुनी मोरगांव तहसील के सोनेगांव झुड़पी जंगल वन परिक्षेत्र में तेंदुए की मौत से वन्यजीव प्रेमियों और वन विभाग में हड़कंप मच गया है।

अर्जुनी मोरगांव तहसील के ग्राम बोदरा के बनगांव वन परिक्षेत्र के सोनेगांव झुड़पी जंगल में 23 मई को रात्रि गश्त करते समय वन कर्मचारियों को तेंदुआ मृत अवस्था में मिला।

Gold Rate
Sept 08,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 54,700 /-
Gold 22 KT ₹ 1,43,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,37,400/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

मृत तेंदुए के शव की गर्दन और दोनों पैरों के ऊपरी हिस्से पर नुकीले दांतों से कुतरने के निशान है , वहीं कंधों पर भी नाखूनों के घाव और कॉलर बोन ( हड्डी ) टूटी हुई पाई गई हैं , चूंकि वहीं घटनास्थल से कुछ दूरी पर ही गीली मिट्टी के खरौंचों और घसीटने के निशान है जिससे प्रथम दृष्टिया यह कयास लगाए जा रहे हैं कि बाघ , तेंदुए या किसी अन्य वन्य प्राणी के साथ आपसी संघर्ष होने की आशंका है।
इस बात का पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि तेंदुए की मौत की असल वजह क्या है ?

Advertisement

मृत नर तेंदुए की उम्र 6 से 7 वर्ष बताई जाती है वन अधिकारियों के मौजूदगी में नवेगांवबांध यहां शव का पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार किया गया ।

फिलहाल तेंदुए की मौत के सही कारण सामने नहीं आए हैं अलबत्ता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की असल वजह का खुलासा हो पाएगा।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.