Published On : Thu, Aug 14th, 2025
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: तेज रफ्तार इनोवा का कहर , भीषण टक्कर में 3 की हालत गंभीर , भंडारा रेफर

ट्रिपल सीट बाइक को मारी जोरदार टक्कर , दादा दादी और पोती सवार बाइक उड़ी हवा में , अस्पताल में जिंदगी की जंग
Advertisement

गोंदिया : गोंदिया जिले के तिरोड़ा थाना अंतर्गत आने वाले तुमसर रोड पर येदमाकोट कांटे के पास , मंगलवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। एक तेज़ रफ्तार इनोवा कार ने ट्रिपल सीटर मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें दादा-दादी और पोती गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें गंभीर अवस्था में भंडारा जिला अस्पताल में उपचार हेतु रेफर किया गया है।

चश्मदीदों की बयानी , हादसा कैसे हुआ ?
मंगलवार 12 अगस्त दोपहर करीब 12 बजे के आसपास येदमाकोट निवासी लक्ष्मण दमाहे अपनी पत्नी कोल्हाबाई दमाहे और पोती सोनी भारत बन्नाटे (20) के साथ मोटरसाइकिल क्रमांक MH 35 / AP 3451 से मुंडीकोटा जा रहे थे इसी दौरान तिरोड़ा से अकोला की ओर जा रही तेज़ रफ्तार इनोवा ने सामने से आकर उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक हवा में उड़ी और तीनों सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए।स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को पहले तुमसर के उप जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उन्हें भंडारा रेफर कर दिया गया। फिलहाल सभी का इलाज जारी है।

मौके पर अफरातफरी , यातायात जाम
हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और कुछ देर के लिए यातायात भी थम गया। इस दौरान तिरोड़ा पुलिस थाने के कांस्टेबल विदेश अंबुले, प्रणव तिवारी, यातायात पुलिसकर्मी विनोद चावले, महिला कांस्टेबल नयना और स्थानीय लोगों ने मिलकर यातायात को फिर से सुचारू किया।स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर वाहनों की तेज़ रफ्तार के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं, लेकिन रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए कोई ठोस कदम आरटीओ विभाग और जिला पुलिस प्रशासन द्वारा नहीं उठाए जा रहे।

रवि आर्य

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.