Published On : Wed, Mar 9th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: सहेली के जिगर के टुकड़े को बेच दिया

Advertisement

मानव तस्करी के सुसंगठित गिरोह का पर्दाफाश , पुलिस ने अपहर्णित बच्चे को छुड़ाया

गोंदिया: सहेली के मासूम बेटे का अपहरण कर बच्चे को मोटी रकम पर बेचने वाली महिला सरगना सहित गिरोह के 5 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर अब आगे की जानकारी जुटा रही है।

बता दें कि जलगांव जिले के तहसील चोपड़ा के ग्राम चार्डी निवासी 30 वर्षीय फरियादी महिला निलेश्‍वरी ने दिसंबर 2020 में अपने कलेजे के टुकड़े 6 वर्षीय मासूम बेटे को गोंदिया के कुंभारेनगर इलाके की रहने वाली सहेली इसे परवरिश हेतु यह भरोसा करते हुए सौंपा था कि उसकी सहेली दुख दर्द में उसका साथ देगी।

इसी बीच बच्चे के अपहरण और बेच देने की नीयत दिल में पाले सहेली ने बिचोलिए के माध्यम से बच्चे को भंडारा जिले के मोहाड़ी तहसील के आंधड़गांव निवासी दंपत्ति को 1 लाख 20 हजार रुपए में बेच दिया।

Advertisement

लेकिन इस दौरान 28 फरवरी 2022 को अपने बच्चे की कुशलता की जानकारी लेने जब जलगांव जिले से फरियादी महिला गोंदिया के कुंभारे नगर के बहुजन चौक पहुंची तो बच्चा घर पर नदारद था , पूछने पर सहेली टालमटोल भरा जवाब देने लगी जिसके बाद संदेह होने पर पीड़ित महिला ने सहेली के खिलाफ शहर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने जब उससे कड़ाई से पूछताछ शुरू की तो उसने दंपत्ति को 1 लाख 20 हजार में बच्चे का सौदा तय कर उसे बेच देने की कहानी बताई।
पुलिस ने अपहरण धोखाधड़ी , अमानत में खयानत व साजिश रचने की धारा 363 , सह कलम बाल हक्क व संरक्षण कानून 2015 की कलम 75, 80 , 81 के तहत मामला दर्ज किया।

जिला पुलिस अधीक्षक विश्‍व पानसरे के मार्गदर्शन में अपहर्णित बच्चे की तलाश हेतु टीम गठित की गई तथा आंधड़गांव पहुंची पुलिस टीम ने 8 वर्षीय बच्चे को सुरक्षित छुड़वाकर बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया।

पुलिस ने इस तरह मानव तस्करी के सुसंगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए इस प्रकरण में अपहरण करने वाले कुंभारे नगर निवासी आरोपी महिला-पुरुष तथा दलाल सुखदेव (45 रा. आंधड़गांव) सहित बालक को खरीदने वाले दम्पति इस तरह 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

उक्त कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक विश्‍व पानसरे, उपविभागीय पुलिस अधिकारी एस.जी. ताजने के मार्गदर्शन में शहर थाना प्रभारी युवराज हांडे, पोनि महेश बनसोडे, सपोनि सागर पाटिल, पो.ह. उईके, सुदेश टेंभरे, पो.ना. अरविंद चौधरी, रहांगडाले, चव्हान, योगेश बिसेन, पो.सि. विठ्ठले, बारेवार, वेदक, देशमुख, महिला पोसि पडोले, चालक उपासे, साइबर सेल के पो.ना. दिक्षीत दमाहे द्वारा की गई।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.