Published On : Fri, Sep 1st, 2023
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: बहनों ने पुलिसकर्मियों के कलाई पर बांधी राखी , लिया सुरक्षा का वचन

किशोरी थाने के पुलिसकर्मियों ने महिला सुरक्षा को लेकर हमेशा तत्पर रहने का लिया प्रण
Advertisement

गोंदिया। रक्षाबंधन पर्व पर 30 अगस्त को अर्जुनी मोरगांव और केशोरी थाना क्षेत्र की बहनों ने पुलिसकर्मियों के कलाई पर रक्षा बंधन बांधकर सुरक्षा का वचन लिया ।

बता दें दे कि पिछले कुछ वर्षों से महिलाएं मिलकर पुलिस भाइयों के लिए रक्षा सूत्र का कार्यक्रम कर रहीं है जिसका मुख्य उद्देश्य यही है कि अपने घर परिवारों से दूर रहकर ड्यूटी करने वाले पुलिस भाई तनाव से मुक्त रहें जिसके लिए इस पावन रक्षाबंधन पर्व पर थोड़ा सा खुशनुमा माहौल देने का प्रयास किया गया।

Gold Rate
20 dec 2025
Gold 24 KT ₹ 1,32,200/-
Gold 22 KT ₹ 1,22,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,03,400/-
Platinum ₹ 60,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इस अवसर पर पुलिसकर्मियों ने महिला सुरक्षा को लेकर हमेशा तत्पर रहने का प्रण लिया तथा रक्षा सूत्र बांधने आई बहनों को वचन दिया कि हमारे रहते हर बहन सुरक्षित महसूस करेगी।

पुलिस कर्मियों ने भी कहा- हमारी बहनें थाने आई हैं हम उनको अपनी बहन मानते हैं क्योंकि उन्होंने हमारे कलाई पर राखी बांधी है और तिलक आरती उतार कर मिठाइयां खिलाई है।


.हमें बहुत गर्व महसूस हो रहा है कि घर से दूर रहने के बाद भी हम लोगों को घर वालों की कमी महसूस नहीं हो रही।

बता दें महिलाओं ने ना सिर्फ राखी बांधी बल्कि भाई बहन के प्यार के नगमे और राखी गीत भी गुनगुनाए।

जिले के अर्जुनी मोरगांव तहसील अंतर्गत आने वाले केशोरी पुलिस स्टेशन में रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लास से मनाने पहुंची महिलाओं में मुख्य रूप से जि.प सदस्या सौ. रचना ताई गहाणे , नगर पंचायत उपाध्यक्ष सौ ललित ताई टेंभरे, सौ. मंजू ताई तरोणे, नगरसेविका मामता ताई , सरपंच महाल गांव सौ. मीनाताई सहारे , सौ. शोभा ताई गजबे, सौ. रचना ताई वाडेकर , सौ. गीता ब्राह्मणकर, पूर्व जि.प सदस्या केशोरी सौ. तेजू कला गहाणे सहित कई महिलाएं प्रमुखता से उपस्थित थी।

उक्त रक्षाबंधन कार्यक्रम केशोरी थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक सोमनाथ कदम के मार्गदर्शन में यशस्वी किया गया।

रवि आर्य

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement