Published On : Sun, Jun 27th, 2021

गोंदिया सिंधी जनरल पंचायत अध्यक्ष चुनाव : नारायण चंदवानी की धमाकेदार जीत

Advertisement

यह मेरी जीत नहीं समूचे सिंधी समाज की जीत है- नारी चंदवानी
परिवर्तन की चली लहर , समर्थकों ने निकाला विजयी जुलूस

गोंदिया: सिंधी समाज की शीर्ष संस्था पुज्य सिंधी जनरल पंचायत गोंदिया के आगामी 3 वर्ष के लिए अध्यक्ष पद का चुनाव रविवार 27 जून को आदर्श सिंधी स्कूल में संपन्न हुआ जिसमें 5 हजार 578 पंजीबद्ध मतदाताओं में से 4045 वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

चुनावी रणभुमी में 3 उम्मीदवार डटे थे, नारायण (नारी) सच्चानंद चंदवानी इन्हे सर्वाधिक 2788 मत प्राप्त हुए जिन्हें 1624 मतों से विजयी घोषित किया गया। साजनदास रामचंद वाधवानी इनकी झोली में 1164 वोट पड़े और उन्हे हार का सामना करना पड़ा।

वहीं सुरेश पृथ्यानी इन्हें महज 55 वोटों से संतुष्ट होना पड़ा । अवैध मतों की संख्या 38 रही इस तरह कुल 4045 वोट डाले गए। चुनाव अधिकारी नरेंद्र चांदवानी , सहायक चुनाव अधिकारी किशोर तलरेजा, सोनू नागदेव, हरीशकुमार खत्री ने अध्यक्ष पद के लिए विजयी हुए नारायण (नारी) सच्चानंद चंदवानी इन्हे प्रमाणपत्र सौंपा। विशेष उल्लेखनीय है कि उपरोक्त संपूर्ण चुनावी कार्यक्रम कोविड के दिशा-निर्देशों के तहत मास्क , सैनिटाइजर , सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए संपन्न हुआ , शांतिपूर्ण चुनावी प्रक्रिया में समाज बंधुओं ने चुनाव समिति को सहयोग प्रदान किया।

Advertisement

परिवर्तन की चली लहर , समर्थकों ने निकाला विजयी जुलूस पुज्य सिंधी जनरल पंचायत के त्रिवार्षिक अध्यक्ष पद का चुनाव जीतने के बाद नारायण ( नारी ) चंदवानी इन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। समर्थकों ने उन्हे पुष्पगुच्छ भेंट कर उज्जवल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर समर्थकों द्वारा मिठाई वितरण व आतिशबाजी करते हुए ढोल ताशे नगाड़ों के साथ विजयी जुलूस निकाला गया , जो सिंधी स्कूल के सामने स्थित श्री गुरुनानक दरबार पहुंचा जहां शीश झुकाकर विजयी उम्मीदवार ने सामाजिक एकता भाईचारा सदैव बना रहे इसकी दुआ मांगी इस अवसर पर उपस्थित गणमान्यों ने अरदास पल्लव में हिस्सा लिया तत्पश्चात झूलेलाल मंदिर (झूलेलाल मार्ग ) तथा संत कंवरराम मंदिर ( दशहरा मैदान ) यहां विजयी उम्मीदवार प्रार्थना व दर्शनों हेतु पहुंचे ।


सिंधी कॉलोनी क्षेत्र का भ्रमण करते हुए रैली शंकर चौक स्थित चुनावी जनसंपर्क कार्यालय की ओर निकली। यह मेरी जीत नहीं , समूचे सिंधी समाज की जीत है- नारी चंदवानी

पूज्य सिंधी जनरल पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नारायण (नारी ) चंदवानी ने नागपुर टुडे से बात करते हुए अपनी प्राथमिकताओं के बारे में जानकारी देते बताया- मैं सर्वप्रथम समाज को एक सूत्र में पिरोकर सामाजिक एकता ( यूनिटी ) पर बल दूंगा।

समाज के नौजवान (नई पीढ़ी ) को प्रोत्साहित करते हुए , समाज में एक नई नींव की शुरुआत होगी और सबको साथ लेकर चलूंगा।शैक्षणिक , सामाजिक , राजनीतिक हर क्षेत्र में सिंधी समाज का पार्टिसिपेंट (प्रतिनिधित्व ) सुनिश्चित करूंगा । समाज को एक नई दिशा देने की आवश्यकता है यह मेरी जीत नहीं , समूचे सिंधी समाज की जीत है।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.