Published On : Tue, May 12th, 2020

गोंदिया : सप्ताह के सातों दिन खुलेंगी दुकानें

Advertisement

लोगों को रोजगार , कारोबारियों को व्यवसाय मिलेगा

गोंदिया: मार्केट की सभी दुकाने सप्ताह के पूरे 7 दिन नियमित रूप से सुबह 7 से शाम 7 बजे तक ही खुलेंगी।
नागरिकों को असुविधा से बचने के लिए सभी प्रतिष्ठान अब सोमवार को सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक खुले रहेंगे , उल्लेखित नियम और शर्तें पहले की तरह लागू रहेंगी।

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अध्यक्षा और गोंदिया कलेक्टर डाॅ. कादंबरी बलकवड़े ने ऑर्डर जारी करते हुए यह स्पष्ट किया है कि आदेश तत्काल मामलों के लिए लागू नहीं होगा आदेश में कहा गया है कि उन्हें पूर्व की तरह समय की कमी के बजाय , दैनिक आधार पर जारी रखने की अनुमति दी गई है।

बता दें कि मुस्लिम समाज का पवित्र त्यौहार रमजान माह चल रहा है तथा बड़ी ईद भी करीब आ रही है ऐसे में बाजारों में खरीदारों की भीड़ जुट रही है। बाजार में भीड़ से बचने के लिए अब दिन और समय में बढ़ोतरी की गई है, साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर नियमित रूप से मास्क का उपयोग करना अनिवार्य कर दिया गया है।

Advertisement

शासन द्वारा जारी आदेश के बाद कारोबारी सप्ताह में सातों दिन सुबह से शाम तक अपने व्यवसाय सोशल डिस्टेंसिंग व अन्य कुछ नियम शर्तों के साथ खोल सकेंगे । जारी किए गए नए आदेश का मकसद अधिक से अधिक लोगों को रोजगार मिल सके और कारोबारियों को व्यवसाय मिल सके इसी उद्देश्य से यह सहूलियत कुछ शर्तों के साथ दी गई है।

उल्लेखनीय है कि पिछले 32 दिनों के दौरान गोंदिया जिले में एक भी कोविड-19 का मामला सामने नहीं आया है ।
गोंदिया जिला ग्रीन जोन की सूची में समाविष्ट है लिहाजा केंद्र सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक ग्रीन जोन को जो सुविधाएं और सहूलियतें मिलनी चाहिए वह अब धीरे-धीरे उपलब्ध हो रही है।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.