Published On : Mon, Nov 21st, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: रेलवे होम सिग्नल अन्य जगह शिफ्ट करो , अन्यथा आंदोलन ?

Advertisement

भीमनगर- सिंगलटोली रेलवे फाटक चौकी के बीचों बीच मालगाड़ी और यात्री ट्रेनें खड़ी होने से आवागमन में असुविधा

गोंदिया: किसी भी बड़े रेलवे स्टेशन जंक्शन में प्रवेश करते समय ट्रेनों का संचालन सिग्नल के थ्रू ही होता है , लोको पायलट सिग्नल को देखकर ही ट्रेन को चलाते हैं।

गोंदिया- चांदाफोर्ट (बल्लारशाह ) और मुंबई- हावड़ा रेल मार्ग के बीच गोंदिया शहर का सिंगलटोली , अंबेडकर वार्ड , कुंभारे नगर , सूर्या टोला और रामनगर , कुड़वा, रेलटोली जैसे इलाके आते है लिहाज़ा उत्तर से दक्षिण दिशा में जाने के लिए भीम नगर- सिंगल टोली के रेलवे क्रॉसिंग चौकी को पार करना होता है लेकिन रेलवे फाटक पर ट्रैक के बीचों बीच मालगाड़ी और यात्री ट्रेनें आधा आधा घंटा फंसने के कारण तथा रेलवे चौकी बंद होने से इस इलाके का यातायात खासा बाधित हो रहा है।

यह समस्या मूलभूत रूप से रेलवे की गलती मानी जा रही है क्योंकि कहां अंग्रेजों के जमाने से रेलवे चौकी के पास ही रेलवे सिग्नल केबिन है जो कि सरकारी तालाब के किनारे निकट स्थापित है।

सिगनल लाइट के खंभों से होम सिग्नल नहीं मिलने के कारण मालगाड़ी और ट्रेनें सिग्नल के पास ठहर जाती है जिससे भीमनगर- सिंगलटोली की रेलवे चौकी जाम हो जाती है और आवागमन ठप हो जाता है।

Advertisement

इलाके के बाशिंदों का कहना है कि इस सिग्नल चौकी से 5 से 6 हजार नागरिक रोज गुजरते हैं जिनमें रोजमर्रा के कामकाज हेतु जाने वाले लोग , स्कूल , कॉलेज , ट्यूशन क्लास में पढ़ने वाले विद्यार्थी , व्यापारी वर्ग और ट्रांसपोर्टर का समावेश है।


खास करके बुजुर्ग और बीमार एंबुलेंस फंसने के कारण विचलित हो जाते हैं तथा कई मौकों पर आगजनी जैसी घटनाएं होने से फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी रेलवे चौकी बंद होने के कारण समय पर नहीं पहुंच पाती। वहीं होम सिग्नल ( रूट इंडिकेटर ) बंद होने के कारण गाड़ी किस ट्रैक पर ले जानी है इसका इंतजार भी लोको पायलट करते रहते हैं और इस दौरान ट्रैक के बीचों बीच मालगाड़ी और यात्री ट्रेनें घंटों खड़ी रहती है। आला रेल अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को सौंपा ज्ञापन , समस्या का करो निराकरण जय श्री महाकाल सेवा समिति के अध्यक्ष तथा पूर्व पार्षद लोकेश कल्लू यादव के नेतृत्व में इलाके के बाशिंदों ने एकजुट होकर समस्या का निराकरण नहीं होने पर अब आंदोलन की चेतावनी दी है।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे स्टेशन प्रबंधक , विधायक विनोद अग्रवाल , पूर्व विधायक राजेंद्र जैन , गोपालदास अग्रवाल , शिवसेना जिला प्रमुख पंकज यादव तथा आला रेल अधिकारियों को प्रतिवेदन सौंपते कहा गया है कि- सिंगल टोली इलाके से सटे रेलवे तालाब के पास स्थापित होम सिग्नल ( रूट इंडिकेटर ) इन सिग्नल लाइट के खंभों को हटाकर सूर्याटोला चौकी के आगे स्थापित किया जाए ताकि भीमनगर- सिंगलटोली रेलवे चौकी पर से यातायात सुचारू रूप से बहाल होता रहे।

जनप्रतिनिधियों को इस समस्या से अवगत कराते हुए जल्द से जल्द निराकरण करने की मांग करते हुए , निदान न होने पर तीव्र आंदोलन छेड़ने की चेतावनी भी दी गई है।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.