Published On : Thu, Jan 9th, 2025
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: गर्दन धड़ से अलग , खून से लाल हो गई सड़क

दिल दहला देने वाला हादसा : ट्रैक्टर ट्राली से बाहर लटक रही थी टीन की चादरें , बाइक सवार टकराया
Advertisement

गोंदिया जिले के देवरी- चिचगढ़ मार्ग पर ग्राम सालाई निकट एक युवक का शव दो हिस्सों में कटा पाया था यह सड़क हादसा चर्चा का विषय बन गया है। लगभग शाम 6:00 बजे सालाई गांव के निकट हलबी पुलिया के पास ट्रैक्टर से टकराते ही उसमें लदी टीन की चादर से बाइक सवार युवक का सिर , धड़ से अलग हो गया इस सड़क हादसे का मंजर इतना भयावह था कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए।

हर तरफ सड़क पर खून ही खून नजर आया , बाइक के हेडलाइट टूटी हुई थी , लाश के पास मोबाइल पड़ा था हालांकि कहा जा रहा है कि हादसे वाली जगह पर बाइक की गिरफ्तार तेज थी लेकिन यह जांच का विषय हो सकता है? दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक घटनास्थल से फरार हो गया ।
राहगीरों ने देवरी पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंचकर पुलिस ने पंचनामा कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

मृतक की शिनाख्त निकेश आत्माराम कराड़े ( 32 , निवासी मोहगांव आलेवाड़ा तहसील देवरी ) के रुप में हुई। बताया जा रहा हैं कि मृतक युवक एमआईडीसी में अपनी ड्यूटी खत्म कर बाइक क्रमांक एमएच 35 / एवी 2968 पर सवार होकर घर की ओर लौट रहा था इसी दौरान सड़क पर सामने चल रहे ट्रैक्टर से उसकी बाइक जा भिड़ी और वह हादसे का शिकार हो गया।

Advertisement

पुलिस ने आखिरकार बिना नंबर के ट्रैक्टर और ट्राली को खोज निकाला है जिसमें टीन की चादरें लदी हुई थी तथा ट्रॉली के बाहर धारदार चादरें लटक रही थी , इसी से टकराकर युवक का सिर , धड़ से अलग हो गया। राहगीरों को जब सड़क पड़ा शव मिला तो उन्होंने हत्या की आशंका जाहिर की लेकिन जांच में अब यह सड़क हादसा के रूप में सामने आया है।

इस प्रकरण के संदर्भ में फरियादी पुलिस पाटिल दीपक मनीराम श्यामकुंवर (54 सालई ) की रिपोर्ट पर देवरी पुलिस ने अपराध क्रमांक 7/ 25 की धारा 281,106 ( 1) सहकलम 84 ,134 मोटर वाहन कायदा के तहत ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

बाइक चलाते मोबाइल पर बात करना पड़ा महंगा
आज जिसे देखो वाहन चलते समय मोबाइल कान पर , एक हाथ हैंडल पर और दिमाग पता नहीं कहां ? यह आदत हादसे को बढ़ावा दे रही है ऐसा ही कुछ इस हादसे में भी हुआ बताया जा रहा है , लापरवाही ने युवक की जिंदगी समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि वाहन की गति अधिक थी इसी दौरान फोन आने पर युवक ने जब से मोबाइल निकला वह फोन पर बात करते हुए बाइक चला रहा था इसी दौरान अनियंत्रित हो गया और लोह चादर लदे ट्रैक्टर की ट्राली से वह टकरा गया।
बहरहाल इस समूचे प्रकरण को लेकर पुलिस अब ट्रैक्टर चालक से गहन पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की जानकारी जुटा रही है। प्रकरण की जांच महिला पुलिस उप निरीक्षक गीता मुंडे को सौंपी गई है।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.