Published On : Fri, Jun 25th, 2021

गोंदिया: कंस्ट्रक्शन साइट पर ‘ डबल मर्डर ‘ की सनसनीखेज वारदात

Advertisement

नींद में सो रहे 2 मजदूरों पर धावा बोला , हत्यारे फरार

गोंदिया: आज शुक्रवार 25 जून के तड़के कंस्ट्रक्शन साइट पर हमला बोलकर यहां काम कर रहे हैं दो लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार डबल मर्डर की यह सनसनीखेज वारदात शहर के सिंधी कॉलोनी के दशहरा मैदान क्षेत्र की है उस इलाके में शिव मंदिर के सामने गोपलानी बंधुओं के निर्माणाधीन इमारत का ठेका दिया गया है वहीं कंस्ट्रक्शन साइट पर काम कर रहे हैं परप्रांतीय मजदूरों ने एक बेस कैंप बनाया है।

Gold Rate
Aug 3 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 43,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,33,100 /-
Silver/Kg ₹ 2,20,400/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

जानकारी के मुताबिक गुरुवार 24 जून के रात काम करने के बाद दोनों मजदूर वहीं सो रहे थे तभी एक साथी मजदूर ने आपसी रंजिश के चलते आज तड़के धावा बोल दिया इस दौरान नींद में सो रहे दोनों मजदूरों के सिर पर औजार से हमला करते हुए निर्मम हत्या कर दी गई ‌, मामले का खुलासा आज शुक्रवार सुबह 8:00 बजे के आसपास हुआ।

जानकारी मुताबिक मरने वाले दोनों शक्स मजदूर बताए जा रहे हैं जो कि उत्तर प्रदेश के जिला बस्ती के निवासी हैं तथा इस निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत पर काफी महिनों से वो काम कर रहे थे ।

Advertisement

डबल मर्डर की इस वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हुआ आरोपी भी परप्रांतीय साथी मजदूर बताया जा रहा है ।

कत्ल की पूरी वजह साफ नहीं हो सकी है आरोपियों की संख्या एक से अधिक भी हो सकती है ?

अब मौके पर पहुंची पुलिस इस वारदात को अंजाम देने वाले हत्यारों की खोजबीन में जुटी है ।

गौरतलब है कि कंस्ट्रक्शन साइट पर काम कर रहे मजदूरों के बीच आपसी उलझन और खूनी झड़प की खबरें आती रहती हैं लेकिन इस घटना की परिणिति दो मजदूरों की हत्या के तौर पर सामने आई है।

बताया जाता है कि पुलिस द्वारा मकान मालिक सहित आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर जानकारी इकट्ठी की जा रही है।

बहरहाल स्पाट पंचनामा पश्चात दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए जिला केटीएस अस्पताल भेज दिए गए हैं ।
फिलहाल पुलिस इस मामले पर खुलकर कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं है।

रवि आर्य

Advertisement
"पहले भगवान को जोड़े हाथ... फिर उड़ाया चांदी का मुकुट और मंदिर की घंटी!  #NagpurNews #TempleTheft

"पहले भगवान को जोड़े हाथ... फिर उड़ाया चांदी का मुकुट और मंदिर...

पंकजा मुंडे भाजपा छोड़ें; वडेट्टीवार की अपील #vidarbhanews  #nagpur #newsupdate #vidarbha

पंकजा मुंडे भाजपा छोड़ें; वडेट्टीवार की अपील #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #vidarbha

Nagpur: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप #nagpurnews #Crime #POCSO  #LatestNews #CityNews #Justice

Nagpur: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप #nagpurnews #Crime #POCSO #LatestNews #CityNews...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म #Nagpur #NagpurNews #CrimeNews #NagpurPolice #NewsUpdate

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म #Nagpur #NagpurNews #CrimeNews #NagpurPolice #NewsUpdate

नागपूर महापालिकेच्या मुख्यालयात 'दारू पार्टी'; शहर चालवणाऱ्या कार्यालयात नेमकं चाललं तरी काय?

नागपूर महापालिकेच्या मुख्यालयात 'दारू पार्टी'; शहर चालवणाऱ्या कार्यालयात नेमकं चाललं तरी काय?

मिलावटी खाद्य पदार्थों पर सख्त कार्रवाई जारी #vidarbhanews #amravati #newsupdate  #nagpurnews

मिलावटी खाद्य पदार्थों पर सख्त कार्रवाई जारी #vidarbhanews #amravati #newsupdate #nagpurnews

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges