Published On : Sat, Jul 31st, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: बच्चों की देखभाल और सुरक्षा पर संगोष्ठी का आयोजन

Advertisement

बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए रेलवे प्रशासन ने उठाए उपाय योजना के तहत विभिन्न कदम

गोंदिया: बच्चे देश का भविष्य है इसलिए समाज के नाते सबका यह कर्तव्य है कि, बच्चों का ख्याल रखें और उनके बेहतर भविष्य के लिए काम करें, इसी के मुद्देनजर रेलवे प्रशासन ने उपाय योजना के तौर पर विभिन्न कदम उठाए है।

इसी क्रम में मंडल सुरक्षा आयुक्त रेसुब नागपुर श्री पंकज चुघ के नेतृत्व में कोविड के नियमों का पालन करते हुए बच्चों की देखभाल और सुरक्षा के संदर्भ में गुरुवार 29 जुलाई को संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

गौरतलब है कि, कोरोना की दूसरी लहर के दौरान कई बच्चों ने अपने माता- पिता अथवा अभिभावक दोनों को खो दिया और वे अनाथ हो गए, एैसे अनाथ बच्चों सहित प्लेटफार्म पर विचरण करने वाले बच्चे , गुमशुदा बच्चे, घर से भाग आए बच्चें एंव चाईल्ड ट्रैफिकिंग के शिकार हुए बच्चों की सुरक्षा के संबंध में चाईल्ड केयर एंड प्रोटेक्शन के तहत जारी एसओपी के अनुसार सभी को जागरूक किया गया।

Advertisement

साथ ही रेलवे परिसर में एैसे बच्चे पाए जाने पर की जाने वाली विधिवत कार्रवाई के संदर्भ में भी चर्चा की गई और बच्चों की सुरक्षा तथा उनकी देखभाल के लिए प्रत्येक नागरिक के कर्तव्य और कार्रवाई के संबंध में भी जानकारी दी गई।

इस अवसर पर रेसुब के निरीक्षक- एस . दत्ता , उप निरीक्षक उषा बिसेन, शासकीय रेल पुलिस निरीक्षक श्रीमती अनिता खेडकर , स्टेशन प्रबंधक श्री पती , सीडब्ल्यूसी की चेअर पर्सन श्रीमती संगीता मॅडम , चाइल्ड केयर एनजीओ के श्री विशाल, महिला बाल विकास जिला चाईल्ड केअर एन्ड प्रोटेक्शन युनिट इंचार्ज गजानंद गोगाडे एवं स्टॉफ , रेलवे स्टेशन गोंदिया के कार्यरत कुली , स्टॉल , सफाई कर्मचारी एवं ऑटो चालक उपस्थित थे ।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.