Published On : Sat, Dec 13th, 2014

गोंदिया-शेगांव इंटरसिटी एक्सप्रेस शुरू करे

Advertisement


रेलमंत्री सुरेश प्रभु को भेजा सामुहिक निवेदन

गोंदिया। गोंदिया से शेगांव के लिए इंटरसिटी एक्सप्रेस के रूप में नई ट्रेन शुरू करने की अति आवश्यकता गोंदिया जिलावासियों की ओर से दर्शायी जा रही है. इस के लिए नागरिकों की ओर से रेलमंत्री सुरेश प्रभु, राज्यसभा सांसद प्रफुल पटेल, सांसद नाना पटोले, सांसद अशोक नेता, को संयुक्त रूप से निवेदन भेजा गया है. जिसमें बताया गया की यह इंटरसिटी ट्रेन शुरू होने से जनता को काफी सुविधा होगी. इसका समय गोंदिया से सुबह 7.00 बजे रवाना होने का होगा. जो शेगांव दोपहर 1.30 बजे पहुंच सकेंगी वैसे ही वहाँ से 3.30 बजे निकलकर रात 10.00 बजे तक गोंदिया पहुँच सकती है. इन ट्रेन के प्रारंभ होने पर महाराष्ट्र एक्सप्रेस, गीतांजलि एक्सप्रेस, तथा अहमदाबाद एक्सप्रेस, आदि के यात्रियों का काफी हद तक दबाव कम हो जायेगा.

इसका कारण है की इन तीनों गाड़ियों में नागपुर से इतनी भीड़ चढ़ती है की आगे के स्टेशन में चढ़ने वाले यात्रियों को चढ़ने में भी काफी परेशानी खड़ी करती है, बैठने के लिए जगह तो दूर की बात है. ट्रेन में प्रवेश करने के बाद वापस उतरने पर भी दुर्घटना की संभावनाएं बनी रहती है. गोंदिया जिलावासी के अलावा संपूर्ण विदर्भ  को भी शेगांव के धार्मिक स्थल गजानन महाराज के प्रसिद्ध मंदिर एवं आनंद सागर जैसे पर्यटन स्थल का लाभ प्राप्त होगा.

Gold Rate
Sept 17,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,500 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,29,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

जैसा की रेल प्रशासन के नियमों के अनुसार केवल रात में सफर होनेवाली ट्रेनों में स्लीपर के कोच आवश्यक है. उन नियमों के आधार पर गोंदिया-शेगांव और शेगांव-गोंदिया इंटरसिटी एक्सप्रेस सफर प्रातः 7.00 बजे से रात 10.00 तक ही संभव होगा. जिसकी संभावित समय सारणी इस प्रकार होगी.
Segaon
ज्ञापनकर्ताओं में  भेरुमल गोपलानी, विनय रंगलानी, गोपाल धिरवानी, देवकुमार नागदेवे, ओमप्रकाश वाधवानी, राजकुमार नोतानी, फ़तेहचंद खटवानी, नरेश मनकानी, प्रह्लाद जयसिंघानी, मुरली धरूपचंद, गिरधारी माखीजा, किशोर चंदवानी, ओमप्रकाश हंसपाल आदि का समावेश है.

Train Track

file pic

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.