Published On : Fri, Sep 1st, 2023
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: दुय्यम निबंधक ने बेचा ईमान , किसान से रजिस्ट्री के नाम पर मांगी 8000 की रिश्वत

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा रजिस्ट्री ऑफिस , ACB ने की कार्यवाही
Advertisement

गोंदिया। एक किसान से जमीन की रजिस्ट्री कराने के नाम पर 8 हजार रुपये की रिश्वत स्वीकारने वाले घुसखोर दुय्यम निबंधक को एसीबी विभाग अधिकारियों ने धर लिया।

मामला यूं है कि, सालेकसा तहसील के गिरोला (सोनारटोला ) निवासी 42 वर्षीय शिकायतकर्ता यह एक किसान है और उसने ग्राम धानोली में 16 आर खेत जमीन खरीदी है जिसकी ‘ क प्रत ’ पुरानी है तथा उक्त जमीन की रजिस्ट्री नहीं होगी एैसी बात कहते हुए सालेकसा के प्रभारी दुय्यम निबंधक (श्रेणी-1) तथा कनिष्ठ लिपिक (वर्ग-3, दुय्यम निबंधक कार्यालय आमगांव) आरोपी मधुकर मेश्राम ने उक्त जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए 8 हजार रूपये रिश्‍वत की मांग कर दी।
चूंकि अर्जदार यह चढ़ने की रकम देने का इच्छुक नहीं था, लिहाज़ा उसने भ्रष्टाचार प्रतिबंध विभाग में शिकायत दर्ज करा दी।
एसीबी विभाग अधिकारियों ने मामले की जांच की इस दौरान गैरअर्जदार द्वारा अपने लोकसेवक पद का दुरूपयोग करते हुए स्वंय के आर्थिक लाभ के लिए जमीन की रजिस्ट्री करने के ऐवज में अर्जदार से 8 हजार रुपये स्वीकार करने का प्रयास किया गया लिहाजा आरोपी मधुकर मेश्राम (50) को गिरफ्तार करते हुए उसके खिलाफ सालेकसा थाने में मामला दर्ज कराया जा रहा है।

उक्त कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राहुल माकणीकर , अपर पुलिस अधीक्षक संजय पुरंदरे (एसीबी नागपुर), वाचक पुलिस उपअधीक्षक श्रीमती अनामिका मिर्झापूरे (नागपुर), पुलिस उपअधीक्षक (एसीबी गोंदिया) विलास काले, पोनि अतुल तवाड़े , सउपनि विजय खोब्रागड़े , चंद्रकांत करपे , पो.ह. संजयकुमार बोहरे, मंगेश कहालकर , नापोसि संतोष शेंडे, नापोसि संतोष बोपचे , अशोक कापसे, नापोसि प्रशांत सोनवाने, कैलाश काटकर, मनापोसि संगीता पटले, रोहिणी डांगे, चालक नापोसि दिपक बाटबर्वे की ओर से की गई।

रवि आर्य

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.