Published On : Tue, Jun 23rd, 2020

गोंदिया: फुटपाथ की कबाड़ी दुकान धू-धू कर जली , मची अफरा-तफरी

Advertisement

भीषण आग की लपटें रेडीमेड दुकान , इडली ठेला तक पहुंची

गोंदिया : शहर के हृदय स्थल नेहरू चौक के निकट बड़े उड़ान पुल के नीचे की चौपाटी लाइन में एक कबाड़ी दुकान के भीतर शार्ट सर्किट के चलते रात 9:45 बजे भीषण आग लग गई।

लकड़ी की बल्लीयों तथा बांस की चटाई से निर्मित इस कच्ची दुकान के ऊपर प्लास्टिक की तालपत्री बिछी थी तथा इस कबाड़ी दुकान के भीतर झिल्ली के बोरे , खरडे , प्लास्टिक की टूटी फूटी गृह उपयोगी वस्तुएं , रद्दी पेपर के बंडल आदि रखे हुए थे जिससे आग ने तत्काल विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास की दुकानों की ओर आग की ऊंची- ऊंची लपटें उठने लगी यह मंजर देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

विजय अग्रवाल नामक व्यक्ति ने दमकल विभाग को फोन पर आग लगने की सूचना दी तत्काल ही मौके पर पहुंची फायर गाड़ी क्रमांक MH-35/ K-3879 से पानी की बौछार करते आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।

Advertisement

इस आग की लपटों के जद में पास ही फुटपाथ पर स्थित एक छोटी रेडीमेड कपड़ा दुकान भी आ गई जिसका मामूली नुकसान हुआ बताया जाता है तथा चार चक्के पर बनी इडली ठेला दुकान को भी मामूली क्षति पहुंची है।

हमने गोंदिया फायर स्टेशन के अधिकारी लोकचंद भंडारकर से बात की उन्होंने बताया – कि रात के वक्त सुरक्षा की दृष्टि से यहां के फुटपाथ दुकानदार कीमती माल घर ले जा लेते हैं इसलिए पास के रेडीमेड दुकान को थोड़ा बहुत नुकसान हुआ।
इस कबाड़ी दुकान में एक इलेक्ट्रिक सप्लाई के लिए वायर लिया हुआ है संभवत आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी होगी , दुकान में रखा ज्वलनशील कबाड़ सामान आगजनी की भेंट चढ़ गया और कच्ची टपरी भी जल गई ।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और फायर कर्मचारी बहेकार , ठाकरे , राजेश यादव , सुनील बावनकर आदि ने पानी की तेज बौछार करते हुए आग पर आधे घंटे के भीतर काबू पा लिया ।

घटनास्थल पर आज सुबह टीम गई है , मामले की जांच की जा रही है।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.