Published On : Fri, Nov 24th, 2023
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर झांसा , नकली घड़ियां बेचने वाले 2 दुकानदारों का भंडाफोड़

कंपनी की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई , दुकानों से सैकड़ो नकली घड़ियां और चश्मे बरामद , जुर्म दर्ज
Advertisement

गोंदिया। गोंदिया शहर का बाजार नकली और बनावटी वस्तुओं से पटा पड़ा है जिस भी कम्पनी का आरोजिनल ब्रांड उपभोक्ताओं के बीच लोकप्रिय होता है, उसका हु-ब-हु डुप्लीकेट माल गोंदिया की मंडी में उतार दिया जाता है।

प्रसिद्ध ब्रांडेड कम्पनियों के प्रोडेक्ट से लेकर राष्ट्र स्तर की कम्पनियों के प्रोडेक्ट को भी हमशक्ल बनाकर बाजार में उतारा जा रहा है। शैम्पू, बाम, पेन, पेसिंल, तेल , क्लीनिंग लिक्विड से लेकर बल्ब , साबून आदि डुप्लीकेट बाजार की रौनक बढ़ा रहे है।

इसी बीच अब नामीग्रामी कम्पनियों के नाम का उपयोग करते नकली घड़ियां व चश्मे गोंदिया के बाजार में बेचे जाने का मामला सामने आया है।
इस प्रकरण में दिल्ली से शिकायत मिलने के बाद जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर स्थानीय अपराध शाखा पुलिस ने शहर के 2 दुकानों पर दबिश देकर 2 विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई की है।

Advertisement

पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते बताया कि, शहर के बाजार में सोनाटा, टाइटन, फास्ट ट्रैक जैसी कम्पनियों की हु-ब-हु घड़ियां और चश्मे बेचे जा रहे है, इस बात की जानकारी मिलने के बाद कम्पनी के अधिकृत प्रतिनिधि फिर्यादी गौरव श्यामानारायण तिवारी (37 रा. नई दिल्ली) ने गोंदिया शहर थाने में शिकायत दर्ज करायी जिसके आधार पर एलसीबी ने 22 नवंबर के दोपहर 2 बजे से शाम 5.30 बजे के दरमियान शहर के कुड़वा लाईन स्थित सेट्रल बैंक के सामने आरोपी मोहन प्रितमदास नागदेव (27 रा. सक्खर धर्मशाला के पीछे माताटोली गोंदिया) के ‘ ग्रीन वॉच ‘ नामक दुकान में दबिश दी जहां से दुकान में अनाधिकृत रूप से सोनाटा, टायटन एंव फास्ट ट्रक कम्पनी की अलग-अलग डिजाईन के लोगो व नाम की घड़ियां जिनमें टायटन कम्पनी की सोनाटा ब्रांड अंकित 119 हाथ की वॉच (प्रत्येक 140 रुपए. कुल मूल्य 16660 रु.), टायटन कम्पनी की फास्ट ट्रैक ब्रांड की 56 वॉच (प्रत्येक 80 रुपए कुल मूल्य 4480), टायटन कम्पनी के फास्ट ट्रैक ब्रांड के चश्मा फ्रेम, टायटन कम्पनी के फास्ट ट्रैक ब्रांड की 5 दीवार घड़ियां इस तरह कुल 21245 रुपए का माल जब्त किया गया।

उसी प्रकार आरोपी श्यामलाल मोहनदास बजाज (54 रा. सूरजमल बगीचा सिंधी कॉलोनी) के ‘ न्यू बजाज वॉच सेंटर ‘ नामक दुकान से टायटन कम्पनी के सिल्वर बेल्ट की 49 हाथ की घड़ियां (कीमत 6860 रुपए.) तथा टायटन कम्पनी के फास्ट ट्रैक ब्रांड की 2 घड़ियां बरामद की गई।

इस प्रकरण में दोनों आरोपियों के खिलाफ गोंदिया शहर थाने में अ.क्र. 747/23 की धारा 63, 65 कॉपीराईट अधिनियम 1957 सहकलम 103, 104 ट्रेड मार्क एक्ट 1999 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।

आगे की जांच पोउपनि वानखेड़े कर रहे है।

उक्त कार्रवाई पुलिस अधीक्षक निखिल पिंगले के मार्गदर्शन तथा एलसीबी निरीक्षक दिनेश लबड़े के नेतृत्व में सपोनि विजय शिंदे, सागर गवसणे, पो.ह. कोड़ापे, भेलावे, लुटे, गायधने, मपोसि तोंडरे, येरणे, सोनवाने ने की।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.