Published On : Fri, May 28th, 2021

गोंदिया: ऑटो रिक्शा चालकों के लिए 1500 रुपए सानुग्रह अनुदान योजना अर्ज शुरू

Advertisement

28 मई से 5 जून तक शुरू रहेगा आरटीओ दफ्तर में सहायता केंद्र

गोंदिया। लाकडाऊन दौरान आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए सानुग्रह अनुदान योजना की घोषणा 21 अप्रैल को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान की थी।

1 महीने के बाद अब राज्य परिवहन विभाग ने एक ऑनलाइन आवेदन प्रणाली विकसित की है।

27 मई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक मैं दिए गए निर्देशों के अनुसार तदहेतु गोंदिया जिले में वैध लाइसेंस प्राप्त ऑटो रिक्शा चालकों के लिए गोंदिया आरटीओ विभाग दफ्तर में सहायता केंद्र स्थापित किया गया है।

Advertisement

यह सहायता केंद्र 28 मई से 5 जून तक सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक खुला रहेगा।

लाभार्थी इस योजना का लाभ उठाएं ऐसी अपील करते उप- प्रादेशिक परिवहन विभाग गोंदिया की ओर से करते कहा गया है कि अपने बैंक खाते को आधार कार्ड से लिंक करना आवश्यक है ,उसके बाद वेबसाइटwww.transport.maharashtra.gov.in पर जाकर परमिट धारक ऑटो रिक्शा चालकों को अपने वाहन क्रमांक , परमिट लाइसेंस , आधार कार्ड नंबर , ड्राइविंग लाइसेंस आदि की जानकारी ऑनलाइन रजिस्टर करना होगा।

इसकी जांच के बाद आधार बैंक खाते से लिंक होते ही ऑटो रिक्शा चालकों के सीधे बैंक खातों में 1500 रुपए सानुग्रह अनुदान राशि जमा हो जाएगी।
ऐसी जानकारी गोंदिया आरटीओ कार्यालय की ओर से दी गई है।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.