Published On : Wed, Mar 13th, 2024
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया-: पुलिस पाटिलों की बल्ले-बल्ले, अब 6500 से बढ़कर 15 हजार हुआ मानधन

पूर्व मंत्री डॉ. परिणय फुके ने निभाया वादा, आज मंत्रीमंडल की बैठक में हुआ निर्णय, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का माना आभार
Advertisement

गोंदिया। गत 11 मार्च को म.रा. गांव कामगार पोलिस पाटिल संघ गोंदिया जिला द्वारा जिलास्तरीय कार्यशाला, सम्मेलन व वरिष्ठ सेवानिवृत्त पोलिस पाटिलों का सत्कार कार्यक्रम डॉ. आंबेडकर भवन, क्रीड़ा संकुल रोड, मरारटोली गोंदिया में आयोजित किया गया था जहां बतौर राज्य के पूर्व मंत्री एवं जिले के पूर्व पालकमंत्री डॉ. परिणय फुके मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व मंत्री श्री फुके ने पुलिस पाटिलों के गोंदिया और भंडारा जिले के संघ को 25-25 लाख रुपये के पुलिस पाटिल भवन निर्माण हेतु निधि देने की घोषणा कर इस बात से भी आश्वस्त किया था कि जल्द ही वे उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस से मुलाकात कर पुलिस पाटिलों के मानधन में 8500 की बढ़ोत्तरी करने की मांग रखेंगे।

डॉ. फुके ने गोंदिया से जाते ही डिप्टी सीएम देवेन्द्र फडणवीस से फोन में वार्तालाप कर पुलिस पाटिलों की योग्य मांगो से उन्हें अवगत कराया एवं मानधन में बढ़ोत्तरी की मांग की।

उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने डॉ. परिणय फुके की इस मांग को सकारात्मकता से लेते 6500 रुपये से मानधन बढाकर 15 हजार प्रतिमाह करने की सहमति दर्शायी तथा दिए शब्दो को निभाते हुए आज मुम्बई मंत्रालय में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में निर्णय लेकर पोलिस पाटिलों के मानधन में 8500 रुपये की बढ़ोत्तरी कर पुलिस पाटिलों का मानधन 15 हजार रुपये करने का कार्य किया।

Advertisement

गौरतलब है कि वर्ष 2019 के पूर्व पुलिस पाटिलों का मानधन मात्र 3000 रुपये था और वर्ष 2019 में तत्कालीन गोंदिया जिले के पालकमंत्री रहे डॉ. परिणय फुके से पुलिस पाटील संगठना ने मानधन बढ़ोत्तरी की मांग की गई थी।

तब भी श्री फुके ने तत्कालीन मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस से भेंट कर मानधन में बढ़ोतरी की मांग उठाकर पुलिस पाटिलों का मानधन 3 हजार से साढ़े 6 हजार करने का कार्य किया था।

अब पुनः पांच साल बाद मानधन बढ़ोत्तरी की मांग उठने पर डॉ. फुके ने पुलिस पाटिलों को वचन देकर इसकी पूर्ति करने का कार्य कर उन्हें बड़ी राहत देने का काम किया है।

पुलिस पाटील संगठनाओं ने सरकार द्वारा मानधन में फिर एकबार बढ़ोत्तरी कर मानधन 15 हजार करने का शासन निर्णय जारी करने पर राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और अपने शब्दों पर तटस्थ रहने वाले पूर्व पालकमंत्री डॉ. परिणय फुके का अभिनंदन और आभार मानकर खुशी जाहीर की है।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.