Published On : Fri, Jul 8th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: भागी हुई लड़कियां, जिन्हें घर लौटना मंजूरी नहीं !

Advertisement

माता पिता की डांट से क्षुब्ध होकर घर छोड़ भागी दो नाबालिग युवतियों को RPF पुलिस में ट्रेन से किया बरामद

गोंदिया। गुरुवार 07 जुलाई की सुबह छत्तीसगढ़ स्थित अपना घर छोड़कर हावड़ा- अहमदाबाद एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे में बैठकर चुपचाप बिना किसी को बताए भाग रही दो नाबालिग युवतियों को गुप्त सूचना के आधार पर रेलवे सुरक्षा बल ने गोंदिया रेलवे स्टेशन में ट्रेन से बरामद करके उन्हें गलत हाथों में पड़ने से बचा लिया है ।

दोनों युवतियों की उम्र लगभग 15 वर्ष है , पुलिस को उन्होंने जानकारी देते बताया कि उनके माता पिता उन्हें दिन रात बहुत डाँटते थे इसलिए उन्होंने घर छोड़ने की योजना बनाई और 07 जुलाई की सुबह बैग में अपना सामान भरकर घर से चुपचाप निकल गईं ।

इस संबंध में जब आरपीएफ गोंदिया पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार तिवारी एवं आरपीएफ अपराध गुप्तचर शाखा गोंदिया के प्रभारी निरीक्षक अनिल पाटिल को सूचना मिली तब उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए संयुक्त रूप से योजना बनाकर उप निरीक्षक सी.के.पी. टेम्भूर्निकर, महिला सहायक उप निरीक्षक एम.भिवगड़े व महिला आरक्षी दिव्या सिंह सहित अन्य जवानों की मदद से गोंदिया स्टेशन पर अहमदाबाद की ओर जाने वाली सभी रेलगाड़ियों की सघन जाँच शुरू कर दी ।

Advertisement

अंततः शाम को जब हावड़ा- अहमदाबाद एक्सप्रेस गोंदिया स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक-3 पर आई तब इसकी जाँच करने पर पाया गया की ये दोनों नाबालिग बालिकाएं ट्रेन के सामान्य दर्जे के जनरल डिब्बे में यात्रा कर रही थीं ।

इनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं इन्हें गलत हाथों में पड़ने से रोकने हेतु इन्हें गोंदिया स्टेशन में उतारा गया परंतु ये घर वापस नही जाना चाहती थीं ।

अंत मे इन्हें समझाया गया और रेलवे द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) में दिए गए दिशानिर्देशों का पालन करते हुए चाइल्ड लाइन गोंदिया (सखी केंद्र) को सुपुर्द कर दिया गया । पुलिस के अनुसार दोनों नाबालिग युवतियां मां- बाप की डांट फटकार से क्षुब्ध होकर घर छोड़ भागी हैं जो फिलहाल सखी केंद्र (नारी निकेतन ) में है , लड़कियों को कोर्ट में पेश कर कानूनी प्रक्रिया पूरी करते स्वजनों के हवाले कर दिया जाएगा।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.