Published On : Fri, Jun 28th, 2024
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: खाना बनाने पर बवाल , उफ्फ.. बिरयानी को लेकर ” कत्ल “

आज भोजन बनाने की ड्यूटी मेरी नहीं तेरी है ? कत्ल में तब्दील हो गया , खाना बनाने का विवाद
Advertisement

गोंदिया। जिले के आमगांव तहसील के ग्राम अंजोरा में एक शख्स ने अपने साथी मजदूर की बेरहमी से हत्या कर दी , पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल ‘ टिकास ‘ जब्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार कत्ल की वजह खाना बनाने का विवाद बताया जाता है।

मृतक की पहचान शेरसिंह मंगलसिंह ऊईके ( 40 , निवासी वैगाटोला तहसील लामटा , जिला बालाघाट ) के तौर पर हुई है तो आरोपी की पहचान बादल उर्फ़ रामचरण रामप्रसाद ऊईके ( 31 , निवासी वैगाटोला त. लामटा जिला बालाघाट ) के रुप में हुई है।

दोनों मजदूर गिरधर ट्रेडिंग कंपनी के ठेकेदारी की देखरेख में काम करते थे तथा ग्राम अंजोरा स्थित भरत गोकुल मरस्कोल्हे के खेत में ठेकेदार का ” बांस डिपो ” स्थित है यही खेत में एक लेबर क्वार्टर बना हुआ है जहां दोनों साथ रहते हैं।

Advertisement

घटना 26 जून रात 9:00 बजे की है , आरोपी बादल नामक मजदूर यह काम पर से क्वार्टर में लौटा तो उसने देखा अभी तक बिरयानी (पुलाव ) बनाने की कोई तैयारी शुरू नहीं हुई है , इस पर रसोई घर के अंदर इस बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया कि आज खाना बनाने की बारी मेरी नहीं , तेरी है ?

जिस पर एक ने खाना बनाने से इनकार कर दिया तो दूसरा आक्रोशित तो उठा और गुस्साए शख्स ने मजदूरी में इस्तेमाल औजार ‘ टिकास ‘ उठाकर शेरसिंह के छाती और सिर पर जबर्दस्त प्रहार कर दिया और साथी मजदूर की बेरहमी से हत्या कर दी।

घटित वारदात जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव का स्पॉट पंचनामा करने के बाद लाश पोस्टमार्टम हेतु शासकीय अस्पताल भेज दी ।
आरोपी ने हत्या की बात कबूल कर ली है आमगांव थाने में इस प्रकरण को लेकर फरियादी महेशकुमार भागचंद लिल्हारे ( 27 , हनुमान चौक , मिरीया जिला बालाघाट ) के शिकायत पर आरोपी बादल उर्फ़ रामचरण ऊईके के खिलाफ धारा 302 का अपराध दर्ज किया गया है , मामले के आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक धायगुड़े कर रहे हैं।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.