Published On : Tue, Oct 28th, 2025
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: RPI आठवले बोले -मांगी 4 सीट न भी मिली , गठबंधन धर्म निभाएंगे , भाजपा उम्मीदवारों को जितायेंगे

अठावले आरपीआई ने खोले चुनावी पत्ते , जिलाध्यक्ष यशवंत ऊके बोले-सीट का सौदा नहीं साथ का वादा , हम फिर भी भाजपा संग
Advertisement

गोंदिया। निकाय चुनावों की सियासी जमीन अब गरमाने लगी है और इसी बीच रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (RPI अठावले) ने अपने इरादे साफ कर दिए हैं।
मौजूदा भाजपा सरकार में केंद्रीय मंत्री और आरपीआई (A) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास अठावले की अनुशंसा पर गोंदिया जिला अध्यक्ष यशवंत ऊके ने आयोजित पत्र परिषद में बड़ा बयान देते हुए कहा- भाजपा के साथ हमारी युति अटूट है, समर्थन बिना शर्त रहेगा, लेकिन गोंदिया से दो और तिरोड़ा से दो सीटें हमने मांगी हैं।”
ऊके ने बताया कि पार्टी गठबंधन धर्म निभाने को पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
आरपीआई कार्यकर्ता भाजपा उम्मीदवारों की जीत दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
उन्होंने कहा – हमें राष्ट्रीय अध्यक्ष अठावले साहब ने साफ आदेश दिया है कि गठबंधन धर्म निभाना है और भाजपा नेताओं के साथ साझा बैठकें लेकर रणनीति तय करें।

8 दिन में उम्मीदवार तय , सीट शेयरिंग पर आज अहम मीटिंग

पत्र परिषद में यह भी खुलासा हुआ कि गोंदिया व तिरोडा के निकाय चुनावों को लेकर आरपीआई के संभावित उम्मीदवारों की सूची लगभग तैयार है।
“8 दिनों में हमारी तैयारी पूरी हो जाएगी, पर अभी संभावित उम्मीदवारों के नाम डिक्लेअर करने में गोपनीयता बरती जा रही है,ऐसा ऊके ने कहा।

Advertisement

उन्होंने आगे बताया कि भाजपा जिला अध्यक्ष सीताताई रहांगडाले से बैठक तय हो गई है, जिसमें सीट शेयरिंग फॉर्मूले पर चर्चा होगी।
आरपीआई ने यह भी स्पष्ट कर दिया-अगर गोंदिया और तिरोडा से मांगी गई कुल 4 सीटें नहीं भी मिलीं, तब भी हमारा समर्थन भाजपा के साथ बना रहेगा।
बहरहाल यह बयान आगामी निकाय चुनावों में भाजपा-आरपीआई गठबंधन की मजबूती और तालमेल का संकेत देता है।
आयोजित पत्र परिषद में आरपीआई अठावले गुट के गोंदिया जिलाअध्यक्ष यशवंत य ऊके , अर्जुनी मोरगांव व सड़क अर्जुनी तहसील अध्यक्षा आशा कापगते, तिरोड़ा-गोरेगांव विधानसभा अध्यक्ष नागेश बड़गे, जिला उपाध्यक्ष ताराचंद सुखदेवे, गौतमा खोबरागड़े, विजय वाहने, कमलेश वाल्दे, बाबूलाल रामटेके, चंद्रशेखर महाजन आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.