Published On : Thu, Feb 6th, 2025
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: लोडेड पिस्टल लगाकर रेलवे स्टेशन में घूम रहा था , जैकेट से निकला पिस्तौल और 4 जिंदा कारतूस

ऑपरेशन सतर्क " के तहत रेलवे स्टेशन पर चल रही थी चेकिंग , बदमाश पकड़ाया
Advertisement

गोंदिया। किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे बदमाश को रेलवे पुलिस ने गिरफ्तार किया है तलाशी के दौरान आरोपी द्वारा जैकेट में छिपाकर रखा गया पिस्तौल और 4 जिंदा कारतूस सहित मोबाइल और नगदी बरामद हुए है इसके बाद उसे आर्म एक्ट के तहत रेलवे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया , मामले की जांच हथियारों की तस्करी के एंगल से भी पुलिस कर रही है।बता दें कि रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा के साथ-साथ संदिग्ध गतिविधियों पर रेलवे सुरक्षा बल द्वारा पैनी नजर रखते हुए ‘ऑपरेशन व्हिजिलंट’ चलाया जा रहा है। इसी बीच आरपीएफ गोंदिया ने अवैध पिस्टल व 4 जिंदा कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई 5 फरवरी के मध्यरात्रि गोंदिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नं. 3 व 4 के बीच की गई।

संदिग्ध अवस्था में प्लेटफार्म पर घूम रहे हैं युवक पर पड़ी नज़र

दरअसल आरपीएफ गोंदिया के पोस्ट प्रभारी वी.के.तिवारी के निर्देशानुसार रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन सर्तक के तहत संघन चेकिंग की जा रही थी, इस दौरान आरपीएफ पोस्ट के प्रधान आरक्षक उत्तम रघुवंशी की नजर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3/4 पर संदिग्ध अवस्था में घूम रहे घूम रहे एक युवक पर पड़ी।उक्त युवक से पूछताछ करने पर वह घबरा गया और कोई संतोषजनक जवाब नही दे पाया ।

अपराधियों के हौसले बुलंद , तलाशी में पुलिस ने दबोचा

Advertisement

संदेह गहराने पर उसे गोदिया आरपीएफ थाना कोतवाली लाया गया और उसकी तलाशी ली गई तो उसके शरीर पर धारण जैकेट से एक पिस्टल, 4 जिंदा कारतूस, 3000 रुपये नगद, ड्राइविंग लाइसेंस व एक पर्स, एक लाइटर तथा वीवो कंपनी का एक स्मार्टफोन बरामद हुआ। कमर में लोडेड पिस्तौल लगाकर रेलवे स्टेशन में घूम रहे युवक ने कड़ी पूछताछ में अपना नाम आकाश सालवे (29 , रहवासी जनता क्वार्टर न्यू राजेन्द्रनगर, जि. रायपुर, छ.ग.) बताया।

पुलिस ने ऑनलाइन ट्रैक रिकार्ड खंगाला तो रह गई दंग

ऑनलाइन पुलिस ट्रैक रिकॉर्ड खंगालने पर पुलिस भी दंग रह गई। उक्त बदमाश के खिलाफ रायपुर के सिविल लाइन पुलिस स्टेशन एंव कोतवाली थाने में गंभीर धाराओं में मामले दर्ज पाए गए ।युवक के पास से बरामद पिस्टल व अन्य माल को जब्त कर आगे की कानूनी कार्यवाही हेतु उसे जीआरपी गोंदिया के सुपुर्द किया गया है। इस प्रकरण में जीआरपी गोंदिया द्वारा उक्त युवक के विरुद्ध अपराध क्रमांक 08/2025, धारा 3 (आई ) 4/25 ( आर्म एक्ट ) के तहत मामला दर्ज किया गया है। बरामद गैर लाइसेंसी पिस्टल कहां से खरीदी गई और इस युवक के पास कैसे आई , क्या पिस्टल की डिलीवरी किसी को दी जाने वाली थी या मकसद किसी वारदात को अंजाम देना था इस बारे में आगे की जांच पड़ताल जारी है।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.