गोंदिया | 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को जिले भर में जल, जंगल और जमीन के संरक्षकों का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। पारंपरिक सांस्कृतिक गरिमा और ऐतिहासिक पहचान को समेटे पारंपरिक वेशभूषा में सजे-धजे आदिवासी समाज के हजारों लोगों का जनसैलाब (रेला) सड़कों पर उतरा। ढोल-मांदर की गूंज और पारंपरिक नृत्यों के साथ निकाली गई इस भव्य रैली ने पूरे शहर को आदिवासी संस्कृति के रंगों से सराबोर कर दिया।
परंपराओं और प्राकृतिक संपदा की रक्षा
सुबह से ही जिले के विभिन्न क्षेत्रों से समाज के लोग एकत्रित होने लगे थे। पारंपरिक आभूषणों, साफा और विशिष्ट वेशभूषा में रंगे महिला, पुरुष और युवाओं ने अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन किया। रैली के दौरान मांदर और ढोल की थप पर लोकनर्तक दलों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें देखने के लिए सड़क के दोनों ओर लोगों की भारी भीड़ जमा रही।
जल, जंगल, जमीन और आदिवासी अधिकारों के संरक्षण, और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा का संकल्प दोहराते वक्ताओं ने कहा कि आधुनिकता के इस दौर में भी अपनी भाषा, बोली, रूढ़िजन्य परंपराओं और प्राकृतिक संपदा की रक्षा करना समाज का मुख्य ध्येय है।
थिरका जनसैलाब , भीड़ में रचा इतिहास
इस विशाल जनसैलाब में गोंदिया जिले के सभी आठ तहसीलों व आदिवासी बाहुल्य ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में समाज बंधुओं की सहभागिता दिखाई
रैली के प्रमुख मार्ग में जगह-जगह सांस्कृतिक प्रस्तुतियां , पारंपरिक रेला नृत्य और झांकियों का प्रदर्शन करते हुए समां बांधा।
कार्यक्रम एवं रैली के शांतिपूर्ण संचालन हेतु पुलिस प्रशासन की ओर से कड़े सुरक्षा प्रबंध रहे।
रवि आर्य
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...
Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...
नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...
नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...
अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...
जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...





