Published On : Thu, Oct 22nd, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: यातायात अलर्ट ! रेलवे अंडरग्राउंड मार्ग पर 7 दिन चलेगा काम, लागू रहेगा वन-वे सिस्टम

रेलवे अंडरग्राउंड ब्रिज पर मरम्मत कार्य शुरू , सुरक्षा के चलते रूट डायवर्जन
Advertisement

गोंदिया: यातायात अलर्ट ! रेलवे अंडरग्राउंड मार्ग पर 7 दिन चलेगा काम, लागू रहेगा वन-वे सिस्टमगोंदिया। शहर को उत्तर और दक्षिण दिशा से जोड़ने वाले व्यस्ततम रेलवे अंडरग्राउंड मार्ग से गुजरने वाले नागरिकों और वाहन चालकों के लिए बेहद जरूरी सूचना है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर (कार्य) कार्यालय द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, गोंदिया स्थित पुल क्रमांक 179A (अंडरग्राउंड ब्रिज) पर आवश्यक मरम्मत और रखरखाव कार्य गुरुवार 22 अक्टूबर से शुरू किया गया है। यह कार्य एक सप्ताह तक चलेगा।

​सुरक्षा और जन- असुविधा से बचने के लिए वन-वे ट्रैफिक निर्णय

रेलवे प्रशासन द्वारा जारी पत्र के अनुसार, आम नागरिकों की सुरक्षा और भविष्य में निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने के लिए यादव चौक से रामनगर-रेलटोली दिशा को जोड़ने वाले अंडरग्राउंड मार्ग के इस पुल की त्वरित मरम्मत जरूरी हो गई थी। कार्य के दौरान किसी भी प्रकार की दुर्घटना, जाम या जन-असुविधा से बचने के , लिए यातायात को एकतरफा (वन-वे) करने का निर्णय लिया गया है।

ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से लागू कराने के लिए थानों को पत्र

रेलवे ने इस संबंध में रामनगर पुलिस थाना, सिटी पुलिस थाना और ट्रैफिक पुलिस विभाग को पत्र लिखकर वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से लागू कराने का आग्रह किया है।

Advertisement

​साथ ही रेलवे प्रशासन ने शहरवासियों से अपील की है कि वे मरम्मत अवधि के दौरान असुविधा से बचने के लिए आवश्यकतानुसार वैकल्पिक मार्गों का चयन करें, यातायात नियमों व वन-वे व्यवस्था का पालन करें और कार्य को समय पर पूरा कराने में सहयोग दें।

बता दें कि मरम्मत एवं रखरखाव कार्य 20 अक्टूबर से 27 अक्टूबर 2026 तक चलना निर्धारित था लेकिन दुर्गा पूजा , विसर्जन (दशहरा उत्सव) के चलते इसे दो दिन आगे बढ़ाकर 22 अक्टूबर दोपहर से शुरू किया जा रहा है।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.