Published On : Tue, Sep 22nd, 2020

गोंदिया:नकली अंग्रेजी शराब बनाने की फैक्ट्री पर छापा , 2112 बोतलें बरामद

Advertisement

12.55 लाख का माल जप्ती , 2 की गिरफ्तारी, 1 फरार

गोंदिया– केवल बोतल और लेबल देखकर असली- नकली में फर्क कर पाना मौजूदा वक्त में बड़ा मुश्किल है लिहाज़ा जिस शराब को आप महंगी अंग्रेजी शराब समझकर पी रहे हैं वह नकली भी हो सकती है ? लंबे समय से ब्रांडेड बोतल में नकली शराब भरकर उसकी हूबहू पैकिंग कर आसपास के शहरों में और शराबबंदी घोषित चंद्रपुर तथा गढ़चिरौली जिले में नकली शराब की सप्लाई करने वाले कुख्यात शराब माफिया के घर और गोदाम पर पुलिस ने दबिश देते हुए असली बोतल -नकली शराब का खुलासा कर 12 लाख 54 हजार 818 रूपए का माल बरामद करते गैंग के सरगना श्याम चाचेरे उर्फ पीटी सहित सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है , दो गिरफ्तार हो चुके हैं जबकि एक फरार है।

पुख्ता जानकारी मिलने पर जिला पुलिस अधीक्षक विश्‍व पानसरे , अपर अधीक्षक अतुल कुलकर्णी, उपविभागीय पुलिस अधिकारी जगदीश पांडे के मार्गदर्शन तथा पुलिस निरीक्षक बबन अव्हाड़ के नेतृत्व में शहर थाने के अपराध प्रकटीकरण शाखा ( डीबी स्कॉट) ने 21 सितंबर सोमवार को बाजपेयी चौक निवासी आरोपी श्याम उर्फ पीटी रमेश चाचेरे के पैकनटोली स्थित मालकीयत के घर व गोदाम पर दबिश दी, इस छापामार कार्रवाई के दौरान गोदाम के भीतर से 44 सीलबंद शराब के बक्से जिसमें प्रत्येक में 180 एमएल भरी नकली गोवा विस्की की 48 बोतलें भरे हुई थी ऐसी कुल 2112 शराब बोतलें (कुल कीमत 2,21,760 रू), एक टाटा कम्पनी का मालवाहक क्र. एमएच 35/ए.बी. 0770 (कीमत 3.50 लाख), नकली शराब बनाने में इस्तेमाल किए जाने वाले रासायनिक द्रव्य से भरे 35 प्लास्टिक कैन इस तरह कुल 700 लिटर द्रव्य ( कैन सहित कुल कीमत 2 ,62,500 रू), 47 खाली प्लास्टिक कैन (कीमत 23,500 रू), नकली शराब भरने में इस्तेमाल होने वाली 180 एमएल की खाली कांच की 22500 बोतलें (कीमत 2,25,000 रू), 90 एमएल की 500 खाली बोतलें (कीमत 2500 रूपये), 4500 बूच (कीमत 13500 रू), गोवा विस्की लिखे 1080 स्टिकर, इम्पेरियल ब्लू विस्की लिखे 6900 स्टीकर (कीमत 14,980 रू), शराब तस्करी के उपयोग में लाने हेतु रखी एक मोटर साइकिल (कीमत 1.10 लाख), शराब निर्माण में इस्तेमाल किया जाने वाला चॉकलेट डार्क का कलर पाउडर, शराब पेकिंग हेतु इस्तेमाल होने वाले 3200 नग खर्डे तथा एक सेमसंग कम्पनी का मोबाइल इस तरह कुल 12 लाख 54 हजार 818 रूपये का माल जब्त करते हुए आरोपी श्याम उर्फ पिटी रमेश चाचेरे (34 रा. बाजपेयी चौक), महेंद्रसिंग उर्फ मोनू उपेंद्रसिंग ठाकुर (29 रा. श्रीनगर), प्रसन्ना उर्फ टंटू संजय कोथुलकर (24 रा. श्रीनगर मालवीय वार्ड) के खिलाफ गोंदिया शहर थाने में महाराष्ट्र शराबबंदी कानून के तहत मामला दर्ज करते हुए 2 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है।

इस कार्रवाई में सहायक पुलिस निरीक्षक नितीन सावंत, पोउपनि काशिद, पो.ह. राजु मिश्रा, पो.ना. जागेश्‍वर उईके, ओमेश्‍वर मेश्राम, सुबोध बिसेन, महेश मेहर, तुलसीदास लुटे, योगेश बिसेन, छगन विठ्ठले, विनोद सहारे, रॉबीन साठे , पोसि नितेश गवई आदि ने हिस्सा लिया।
रवि आर्य

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.