Published On : Sat, Jul 24th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: पंजाबी शिक्षण संस्था के त्रिवार्षिक चुनाव संपन्न

Advertisement

अध्यक्ष पद हेतु जसजीत सिंग भाटिया रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज कर निर्वाचित हुए

गोंदिया। शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था पंजाबी एजुकेशन सोसायटी के 2021-24 ( त्रिवार्षिक कार्य समिति ) के अध्यक्ष , उपाध्यक्ष, सचिव , कोषाध्यक्ष पद के चुनाव शुक्रवार 23 जुलाई को श्री गुरुनानक स्कूल के ऑडिटोरियम हॉल में संपन्न हुए।

चुनावी रणभूमि में अध्यक्ष पद हेतु 3 उम्मीदवारों जसजीत सिंग ( बिट्टू ) भाटिया , प्रितपाल सिंग (लवली ) होरा , त्रिलोचन सिंग भाटिया द्वारा नामांकन दाखिल किया गया।
उपाध्यक्ष पद हेतु हरलीन सिंग होरा , बलबीर सिंग भाटिया , प्रितपाल सिंग मान ने पर्चा भरा।

Advertisement

सेक्रेटरी पद हेतु सुरेंद्रसिंग सलूजा , प्रथीपाल सिंग जुनेजा , मनदीप सिंग भाटिया द्वारा नामांकन दाखिल किया गया तथा कोषाध्यक्ष पद हेतु अवनीत सिंग भाटिया , इकबाल सिंग होरा द्वारा पर्चा भरा गया।

मतदान प्रक्रिया 23 जुलाई शुक्रवार सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक चली। इस दौरान पंजाबी शिक्षण समिति के 252 पंजीबद्ध सदस्यों में से 225 वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वोटिंग पश्चात दोपहर 3:00 बजे से मतों की गिनती शुरू हुई। अध्यक्ष पद हेतु चुनावी रणभूमि में डटे जसजीत सिंग ( बिट्टू ) भाटिया इन्हें सर्वाधिक 121 मत प्राप्त हुए जिन्हें विजयी घोषित किया गया।

त्रिलोचन सिंग भाटिया इन की झोली में 77 वोट पड़े और इन्हें हार का सामना करना पड़ा , प्रितपाल सिंग (लवली) होरा इन्हें 25 वोटों से ही संतुष्ट होना पड़ा , अवैध मतों की संख्या 02 रही, इस तरह कुल 225 पंजीबद्ध सदस्यों द्वारा वोट डाले गए।

चुनाव अधिकारी त्रिलोचन सिंग बग्गा , हरीश अरोरा , सुखमान सिंग भाटिया ने रिकॉर्ड मतों से अध्यक्ष पद हेतु विजयी प्राप्त नव निर्वाचित हुए जसजीत सिंग भाटिया , उपाध्यक्ष- हरलीन सिंग होरा , सेक्रेटरी- सुरेंद्रसिंग ( टीटू ) सलूजा , कोषाध्यक्ष- अवनीत सिंग भाटिया के नामों की घोषणा करते हुए इन्हें उज्जवल कार्यकाल हेतु पुष्प गुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दी। उपरोक्त संपूर्ण चुनावी कार्यक्रम कोविड के दिशा निर्देशों के तहत संपन्न हुआ तथा शांतिपूर्ण चुनावी प्रक्रिया में समस्त सदस्यों ने चुनाव समिति को सहयोग प्रदान किया।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.